महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिसर में पंच दिवसीय ग्रामोदय महोत्सव का हुआ शुभारंभ | New India Times

शुभम राय त्रिपाठी, चित्रकूट (मप्र), NIT:

महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिसर में पंच दिवसीय ग्रामोदय महोत्सव का हुआ शुभारंभ | New India Times

महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिसर में कल से पंच दिवसीय ग्रामोदय महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। विश्वविद्यालय के सास्वत प्रेरणा स्रोत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और ग्रामोदय विश्वविद्यालय के परिकल्पना एवं संस्थापक कुलाधिपति भारत रत्न राष्ट्र ऋषि नानाजी देशमुख के चित्रों पर माल्यार्पण एवं हवन पूजन के साथ कुलपति प्रो नरेश चंद्र गौतम ने महोत्सव का शुभारंभ किया।

महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिसर में पंच दिवसीय ग्रामोदय महोत्सव का हुआ शुभारंभ | New India Times

इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में अंतर संकाय स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, निबंध प्रतियोगिताएं, क्रिकेट आदि प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। विश्व विद्यालय के शिक्षकों अधिकारियों और कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं की सहभागिता के मध्य प्रारंभ हुई।
इस ग्रामोदय महोत्सव में प्रथम दिन उच्च कन्या विद्यालय अमानगंज जिला पन्ना के लगभग डेढ़ सौ छात्राओं और दो दर्जन शिक्षक शिक्षिकाओं की सम्मिलित हुई। छात्राओं का यह समूह शैक्षणिक भ्रमण के लिए विश्वविद्यालय परिसर आया था।

महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिसर में पंच दिवसीय ग्रामोदय महोत्सव का हुआ शुभारंभ | New India Times

सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा नशा मुक्ति अभियान, बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ, कुपोषण एवं किसानों की आत्महत्या पर नाट्य प्रस्तुति एवं मिमिक्री का मंचन हुआ।
जिसमें प्रथम पुरस्कार ‘ कुपोषण ‘ – एमएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं, द्वितीय पुरस्कार ‘ किसानों की आत्महत्या ‘ – एमएससी कृषि एवं तृतीय पुरस्कार ‘बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ ‘ बीए के प्रतिभागियों को मिला। बीएड के छात्र अश्विनी पांडेय ने मिमिक्री की प्रस्तुति दी।

महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय परिसर में पंच दिवसीय ग्रामोदय महोत्सव का हुआ शुभारंभ | New India Times

विश्वविद्यालय के खेल प्रांगण में आयोजित अंतर संकायी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। जिसमें प्रथम मैच विश्वविद्यालय की कला संकाय बनाम कृषि संकाय था। ‌ कृषि संकाय ने टॉस जीतकर गेंदबाजी को चुना। टूर्नामेंट 12 ओवरों का था जिसमें कला संकाय ने बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 130 रनों का लक्ष्य कृषि संकाय को दिया। तय लक्ष्य का पीछा करते हुए कृषि संकाय की टीम 61 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और कला संकाय 69 रनों से मैच विजय रही। दूसरा मैच प्रबंध संकाय बनाम पर्यावरण एवं विज्ञान संकाय रहा।पर्यावरण संकाय ने टॉस जीतकर गेंदबाजी को चुना। समाचार लिखे जाने तक प्रबंध संकाय ने बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 1 विकेट खोकर 63 रन बनाए।
हिंदी विभाग द्वारा अंतर संकाय निबंध लेखन प्रतियोगिता ‘भारतीय संविधान एवं नागरिक दायित्व’ विषय पर आयोजित की गई जिसमें 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article