विधानसभा स्तरीय मंत्री कप कबड्डी टूर्नामेंट 2020: कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव ने सभी उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

विधानसभा स्तरीय मंत्री कप कबड्डी टूर्नामेंट 2020: कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव ने सभी उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत | New India Times

शासकीय नेहरू महाविद्यालय के प्रांगण में मंत्री कप कबड्डी टूर्नामेंट के तृतीय दिवस का आयोजन मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव ने किया।

सर्वप्रथम कबड्डी प्रतियोगिता में पहला मैच जवाहर वार्ड और गांधीवार्ड के मध्य हुआ जिसमें गांधीवार्ड 2 अंकों से विजेता रहा। द्वितीय मैंच मसूर बावरी और पथरिया दुबे के मध्य हुआ जिसमें 24 अंकों से मसूर बावरी ने जीत हासिल की। तीसरा मैच धुलतरा और सिमरिया डोबी के मध्य हुआ जिसमें 10 अंकों से सिमरिया डोबी ने जीत हासिल की। चौथा मैच कांसखेड़ा और जैतपुर कछिया के मध्य हुआ, जिसमें 29 नंबर से कासखेड़ा ने जीत हासिल की । पांचवा मैच रसेना और खजुरिया के मध्य हुआ जिसमें 32 अंकों से खजुरिया ने जीत हासिल की। 6 मैच बिजोरा और मुडेरी के बीच हुआ जिसमें 22 अंकों से बिजोरा ने जीत हासिल की। 7वा मैच मोहासा और पटना देवरी के मध्य हुआ जिसमें 16 अंकों से पटना देवरी ने जीत हासिल की। आठवां मेंच उत्कृष्ट कन्या केसली और कन्या सहजपुर के साथ हुआ जिसमें 4 अंकों से सहजपुर ने विजय हासिल की । 9 मैच पुतरर्रा और दुघबारा के मध्य हुआ, जिसमें 3 अंकों से पुतर्रा ने जीत हासिल की। 10वा मैच गौरझामर कन्या और कन्या अनंतपुरा के मध्य होना था। जिसमें वकआउट घोषित कर गौरझामर कन्या को जीत हासिल हुई। 11वा मैच कन्या केसली और कन्या घाना के मध्य हुआ, जिसमें 4 अंकों से कन्या घाना ने जीत हासिल की।

विधानसभा स्तरीय मंत्री कप कबड्डी टूर्नामेंट 2020: कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव ने सभी उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत | New India Times

12 मैच राय खेड़ा और बीना के मध्य हुआ जिसमें 25 अंकों से बीना ने जीत हासिल की । 13वा मेंच बघवारा और थावरी के मध्य हुआ, जिसमें 18 अंकों से थावरी उमरिया ने जीत हासिल की। 14वा मैच कौशल किशोर वार्ड और चीमा ढाना के बीच हुआ, जिसमें 11 अंकों से कौशल किशोर वार्ड ने जीत हासिल की ।15 वा मैच ईश्वर पुर और विछुआ भंवतरा के मध्य हुआ जिसमें 7 अंकों से ईश्वरपुर ने जीत हासिल की । सोलवा मेंच अंबेडकर वार्ड और जवाहर वार्ड के मध्य हुआ, जिसमें 16 अंकों से जवाहर वार्ड ने जीत हासिल की । 17वा मैच लक्ष्मीवार्ड और तिलक बार्ड के मध्य हुआ, जिसमें बाक ओवर घोषित करते हुए, लक्ष्मी वार्ड को विजय प्राप्त हुई। 18वा मेंच सुखचैन वार्ड और खकरिया के मध्य हुआ, जिसमें वाॅक ओवर घोषित कर सुखचैन वार्ड को विजय प्राप्त हुई ।19 वां मैच मेढ़की और झुनकू वार्ड के मध्य होना था, जिसमें वाॅक ओवर घोषित करते हुए मेड़की को जीत प्रदान हुई । 20 वां मैच कुसमी और सुना रहली के मध्य होना था जिसमें वाक ओवर घोषित करते हुए कुसमी को जीत प्रदान हुई। 21 वां मैच महका पिपरिया और मोहली के मध्य होना था, जिसमें वाक ओवर घोषित करते हुए, महका पिपरिया को जीत हासिल हुई।

विधानसभा स्तरीय मंत्री कप कबड्डी टूर्नामेंट 2020: कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव ने सभी उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत | New India Times

दिवस के द्वितीय पारी में हाई स्कूल कन्या जैतपुर और रसेना कन्या के मध्य 22 वां मैच हुआ, जिसमें 14 अंकों से रसेना ने जीत हासिल की । 23 वा मैच थावरी और घाना के मध्य हुआ, जिसमें 5 अंकों से घाना ने जीत हासिल की। 24वा मैच मढ़ीजमुनिया और चरगुवा के मध्य हुआ, जिसमें 1 अंक से मढीजमुनिया ने जीत हासिल की। 25वा मैच हाई स्कूल कन्या घाना एवं हाई स्कूल कन्या चौका के मध्य हुआ, जिसमें 16 अंकों से चौका हाई स्कूल कन्या ने जीत हासिल की। 26वा मेंच बरकोटी और इमझिरा के मध्य हुआ, जिसमें 17 अंकों से इमझिरा ने जीत हासिल की।

कैबिनेट मंत्री हर्ष यादव ने सभी उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार के रूप में एवं खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए मेडल प्रदान किये एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

मंत्री कप कबड्डी टूर्नामेंट में महिला कबड्डी- 10 टीमें, नगर पालिका देवरी- 15 टीमें, जनपद पंचायत देवरी से 52 टीमें एवं जनपद पंचायत केसली से 41टीमें कुल =118 टीमों का दिनांक 6/2/2020 से 11/2/ 2020 तक छः दिनों में प्रदर्शन होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version