कांग्रेसी नेता सत्येन्द्र शर्मा बिजलीघर की तालाबंदी कर बैठे भूखहड़ताल पर | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

कांग्रेसी नेता सत्येन्द्र शर्मा बिजलीघर की तालाबंदी कर बैठे भूखहड़ताल पर | New India Times

बिजली विभाग के गलत बिल देने के खिलाफ शुक्रवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्वालियर के अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने ट्रांसपोर्ट नगर बिजली घर का घेराव कर तालाबंदी कर दी है एवं भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।
सत्येन्द्र शर्मा की मांग है कि गरीब जनता का बिजली बिल जो कि गलत तरीके से नाजायज वसूली की जा रही है बन्द की जाए और विधुत बिल सही किये जायें।
ब्लॉक अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा ने कहा कि जननायक श्रीमन्त ज्योतिरादित्य सिंधिया जी ने हमेशा गरीब मजदूरों का साथ दिया है और उनके हक की लड़ाई लड़ी है, आज बिजली घर कर अधिकारी जो मनमानी कर रहे हैं ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए।
घेराव में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 1 ग्वालियर के अध्यक्ष सत्येन्द्र शर्मा, घनश्याम घुड़सेले, राजकुमारी माहेश्वरी, अब्दुल रज्जाक, ब्रजमोहन प्रजापति, अशोक बग्गा, सलमान खान, मोहन राजपूत, सोहेल खान, डॉ रहीस कुरैशी के अलावा सैकड़ों महिलाएं एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version