पुलिस ने गश्त के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का दिलाया भरोसा | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

पुलिस ने गश्त के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का दिलाया भरोसा | New India Times

अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस कप्तान आलोक प्रियदर्शी के निर्देशानुसार सभी थाने चौकी क्षेत्र की पुलिस लोगों को सुरक्षा का अहसास दिलाए, जिसको लेकर शहजादपुर पुलिस ने कस्बा नगर की सडक़ों पर पैदल गश्त किया। चौकी प्रभारी छोटेलाल पटेल सहित पुलिस के जवानों ने नगर की सडक़ों पर पैदल गश्त किया।
शुक्रवार की देर शाम तक नगर की सडक़ों पर पुलिस बातचीत करते दिखी। सड़क पर उतरी पुलिस को देखकर एक बारगी तो लोग किसी घटना के घटित होने को लेकर सशंकित हो गए लेकिन जब उन्हें पता चला कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए सडक़ों पर नजर आ रही है तो उन्होंने राहत की सांस ली।
इस दौरान चौकी इंचार्ज ने दुकानदारों व राहगीरों से नगर की हलचल के संबंध में जानकारी ली और उन्हें भरोसा दिलाया कि पुलिस उनकी सुरक्षा के लिए है। कोई उन्हें परेशान करता है तो तत्काल पुलिस की सहायता लें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version