प्रधान और सेक्रेटरी को ही पता ही नहीं कि स्कूल की बाउंड्री में क्या हो रहा है | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

प्रधान और सेक्रेटरी को ही पता ही नहीं कि स्कूल की बाउंड्री में क्या हो रहा है | New India Times

जिले के बसखारी विकास खंड प्राथमिक विद्यालय बेला परसा की ग्राम पंचायत की इस विद्यालय में भ्रष्टाचारियों की नजर लग गई है। कुछ तुम लूटो, कुछ हम लूटें की तर्ज पर ग्राम प्रधान सेक्रेटरी और प्रधानाध्यापक की मिलीभगत से स्कूल में बाउंड्री वॉल के काम में सरकारी धन का जमकर बंदरबांट हो रहा है। बाउंड्री वॉल में घटिया पीले ईट का प्रयोग किया जा रहा है।

प्रधान और सेक्रेटरी को ही पता ही नहीं कि स्कूल की बाउंड्री में क्या हो रहा है | New India Times

इस संबंध में जब ग्राम प्रधान राम नारायण, से बात की गई तो उन्होंने कहा मुझे पता नहीं अगर इस तरह की ईट आए हैं तो मैं काम रुकवा दूंगा।पत्रकार द्वारा जब पूछा गया कि जो निर्माण घटिया ईटों से हुआ है बाउंड्री का क्या होगा तो प्रधान जी ने अपनी चुप्पी नहीं तोड़ी सेक्रेटरी गुलाबचंद ने कहा अव्वल ईट का पैसा दिया गया था पता नहीं कैसे चला आया इस संबंध में प्रधानाचार्य श्याम बहादुर ने कहा इसके बारे में ग्राम प्रधान और सेक्रेटरी बता सकते हैं जब इस मामले की जानकारी BDO को दी गई तो उन्होंने जेई को भेजने की बात कही।
निर्माण में पीला ईटा व घटिया सामग्री से विद्यालय की बाउंड्री कब तक चलेगी ग्राम प्रधान सेक्रेटरी और प्रधानाचार्य की मिली भगत से विद्यालय में बन रही बाउंड्री वॉल में लाखों का हेरफेर भ्रष्टाचार मुक्त का नारा देने बीजेपी सरकार क्या इन लोगों पर कार्रवाई करेगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article