निगम प्रशासक श्री एम बी ओझा ने निगम की समीक्षा बैठक में सूचना के बाद भी उपस्थित न होने पर दो क्षेत्राधिकारियों को किया निलंबित | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

निगम प्रशासक श्री एम बी ओझा ने निगम की समीक्षा बैठक में सूचना के बाद भी उपस्थित न होने पर दो क्षेत्राधिकारियों को किया निलंबित | New India Times

नगर निगम प्रशासक श्री एम बी ओझा ने निगम की समीक्षा बैठक में सूचना के बाद भी उपस्थित न होने पर क्षेत्राधिकारी क्षेत्र क्र.-21 श्री राजू गोयल एवं क्षेत्र क्र.-25 श्री सौरभ शाक्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में निगम के सभी क्षेत्राधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्राधिकारी अपने-अपन क्षेत्र में सभी कार्यों के लिए जवाबदार अधिकारी हैं। निर्माण कार्य, सफाई, कर वसूली के साथ-साथ निगम की सभी गतिविधियों के लिए क्षेत्राधिकारी अपने क्षेत्र का जिम्मेदार अधिकारी है। कोई भी अधिकारी अपने दायित्व से मुक्त नहीं है। सभी अधिकारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article