विकासखंड स्‍तरीय सतर्कता समिति की बैठक संपन्‍न | New India Times

परसराम साहू, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

विकासखंड स्‍तरीय सतर्कता समिति की बैठक संपन्‍न | New India Times

एसडीएम सभाकक्ष में खाद्वय सुुुुरक्षा अधिनियम 2017 के अंतर्गत गठित सर्तकता समिति की बैठक का आयोजन एसडीएम राजेन्‍द्र पटैल के निर्देशन में समिति की अध्‍यक्ष कु0 आंचल आठिया की अध्‍यक्षता मेंं सपन्‍न हुई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्‍यों को क्षेत्रीय कनिष्‍ठ आपूर्ति अधिकारी सुश्री पलक खरे द्वारा विभागीय जानकारी दी एवं चल रही विभागीय गतिविधियों के बारे में बताया गया एवं बिन्‍दुबार सभी सदस्‍यों के समक्ष कार्यवाही विवरण तैयार किया गया जिसमें सभी दुकानों पर गठित सतर्कता समिति को दुकान स्‍तरीय बैठक आयोजित करने एवं बैठक में संलग्‍न उपभोक्‍ताओं को उनकी पात्रता के बारे में बताने तथा दुकान स्‍तर पर आ रही उपभोक्‍ताओं की समस्‍याओं को विकासखंड स्‍तरीय समिति को अवगत कराने के बारे में बताया गया तथा प्रत्‍येक राशन दुकान पर विकासखंड स्‍तरीय समिति के अध्‍यक्ष /सदस्‍यों के नाम इन्‍द्राज करने एवं प़थक से बोर्ड तैयार कराने के निर्देश दिये जाने की मांग की गई एवं वर्तमान में चल राशन पर्ची सत्‍यापन कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये। ग्र्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र में जिन भी बुर्जुग उपभोक्‍ताओं के फिंगर सत्‍यापित नहीं होते हैं उन्हें अब नॉमनी बनाकर उन्हें उसी माह पीओएस मशीन से ही राशन मिलेगा। बैठक के दौरान सतर्कता समिति अध्‍यक्ष द्वारा मांग की गई कि ग्राम पंचायत रसेना एवं पथरिया दुबे का राशन एक ही जगह ग्राम पंचायत राशन से किया जाता है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है जो पथरिया दुबे ग्राम पंचायत का राशन ग्राम पंचायत पथरिया दुबे से ही कराया जाये। इसी प्रकार सदस्‍यों द्वारा मांग की गई कि विगत कई माहों से विकासखंड देवरी के पात्र हितग्राहियों की राशन पर्ची शीघ्र जारी कराये जाने की मांग की गई इसी प्रकार वर्तमान में हुये राशन वितरण व्‍यवस्‍था के सुधार के संबंध में प्रशंसा भी व्‍यक्‍त की गई जिसमें सभी पात्र उपभोक्‍ताओं को उनका राशन आधार सत्‍यापन से प्राप्‍त हो रहा है जिसमें विकासखंड देवरी की स्थिति संतोषजनक है।

बैठक में मुख्‍यरूप में अनुविभागीय अधिकारी श्री राजेन्‍द्र पटेल, सतर्कता समिति की अध्‍यक्षा कु0 आंचल आठिया, कनिष्‍ठ आपूर्ति अधिकारी सुश्री पलक खरे, प्रभारी नगरपालिका सीएमओ श्री रामगोपाल बडेरिया, परियोजना विभाग से रजनी शुुुुक्‍ला, खाद्य सुरक्षा समिति से महिला सरपंच जनकरानी गौड, उमारानी एवं सत्‍यवती लोधी आदि उपस्थित रहीं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article