राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

देवरी नगर मेें चल रहे सट्टे व्यापार को रोकने के लिए पुलिस ने दबिश देकर कार्रवाई की। देवरी थाना प्रभारी आर एस ठाकुर ने बताया मंगलवार को अलग अलग स्थानों पर सट्टा लिखते लोगों को गिरफ्तार किया। दबिश में उसके पास से सट्टा डायरी, के , पेन और नकदी मिली।
आरोपी गोविंद सिंह पिता हरिराम लोधी उम्र 58 वर्ष निवासी झुनकू वार्ड 550 रूपए एवं सट्टा पर्ची पेन जप्त किए है। दूसरे स्थान पर पहुंचकर आरोपी ओमकार पिता भगवानदास लोधी उम्र 50 वर्ष निवासी पृथ्वी वार्ड जिसके पास सट्टा पर्ची एक पेन एवं नगद रुपए 735 जप्त कर दो आरोपियों के खिलाफ सट्टा एक्ट में मामला दर्ज किया है। कार्रवाई में एसआई घनेन्द यादव,आरक्षक राजीव तोमर, आरक्षक सरजीत , प्रधान आरक्षक पूरन लाल उपस्थित रहे।
