संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT;
स्वाइन फ्लू के मामले में एक जनहित याचिका की सुनवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला सामने आया है। कोर्ट ने प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में स्वाइन फ्लू की जांच के लिए लैब खोलने का आदेश दिया है। प्रदेश सरकार ने कोर्ट में हलफनामा पेश कर सभी मेडिकल कॉलेजों में स्वाइन फ्लू की लैब खोलने की जानकारी दी है। ग्वालियर के एक महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई थी।
