अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ, झांसी (यूपी), NIT:

मंगलवार 4 फरवरी को अमन मानव समाज सेवी संस्था के शालिनी दुबे प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ के नेतृत्व में वार्ड नंबर 30 उन्नाव गेट बाहर अंजनी नगर लांगुर बाबा के क्षेत्रवासियों के साथ नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में राष्ट्रीय अध्यक्ष रिजवाना गौरी ने बताया कि उक्त कालोनी में लगभग 20 वर्ष पूर्व प्रार्थीगण निवासरत हैं और प्रार्थीगण लगातार नगर निगम का हाउस टैक्स जमा करते आ रहे हैं इसके बावजूद आज तक उक्त मोहल्ला में मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है।

प्रदेश अध्यक्ष राशिद मंसूरी ने नगर आयुक्त को अवगत कराया कि आज तक सड़क व पानी निकासी के लिए नाली का निर्माण नहीं किया गया है जिसके चलते जगह-जगह पानी सड़क पर गड्ढे में इकट्ठा हो जाता है और बीमारियां फैल रही हैं। मोहल्ले में कोई भी सफाई कर्मी नहीं आता है जिससे कूड़े का ढेर हर तरफ लगा रहता है, नगर निगम द्वारा मूलभूत सुविधाओं हेतु मोहल्ले में सड़क व नाली का निर्माण कराया जाना अति आवश्यक है।
ज्ञापन देने के लिए अमन मानव समाज सेवी संस्था के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे जिसमें हरीश गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, ममता शर्मा जिला उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, आशीष अग्रवाल समाजसेवी, नूरजहां, रिंकू, शिवम कुशवाहा, शाहिद अली, शमशाद मास्टर जी इकबाल लाइन चांद मोहम्मद, राय, इमरान राईन, राजेश भारती, अनीता रानी, लक्ष्मी, रशिदा, मालती अहिरवार, प्रवीण, मीणा बाल्मीकि, किरण कुशवाह, चिंटू अहिरवार, सोना गौतम, नीलम श्रीवास, शारदा श्रीवास, शगुन कुशवाह, सतीश गौतम, नीलम श्रीवास सहित क्षेत्र के सैकड़ों निवासी मौजूद रहे।
