पंडित बृज किशोर पटेरिया महाविद्यालय देवरी के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का हुआ शुभारंभ | New India Times

परसराम साहू/राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

पंडित बृज किशोर पटेरिया महाविद्यालय देवरी के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर का हुआ शुभारंभ | New India Times

पंडित बृज किशोर पटेरिया महाविद्यालय देवरी के राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ गोद ग्राम ससना मुआर में किया गया। शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती रानी राजपूत विशिष्ट अतिथि नोबल कॉलेज सागर के संचालक डॉ अवनीश देवलिया एवं टाइम्स कॉलेज के संचालक डॉ सुशील गुप्ता उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती पूजन के उपरांत शिवरार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया। उन्होंने कहा पालीथीन मुक्त ग्राम बनाने के लिए इन सात दिवस में शिवरार्थियों द्वारा ग्रामीणों को जागरूक किया जाए साथ ही उन्होंने कहा कि मैं अपनी तरफ से 400 काॅटन बैग प्रदान करूंगा। महाविद्यालय के संचालक डाॅ. अवनीश मिश्रा ने आगंतुक अतिथियों का आभार प्रकट किया। शिविर प्रभारी श्री संतोष तिवारी ने शिविरार्थी को दूसरे दिन के कार्य की रूपरेखा बताई।

By nit

Exit mobile version