कन्हैयालाल वैद्य स्मृति व्याख्यानमाला समारोह का हुआ आयोजन, समारोह में पत्रकारों का हुआ सम्मान | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कन्हैयालाल वैद्य स्मृति व्याख्यानमाला समारोह का हुआ आयोजन, समारोह में पत्रकारों का हुआ सम्मान | New India Times

झाबुआ जिले के थांदला के प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पूर्व सांसद प्रखर पत्रकार कन्हैयालाल वैद्य जी की 112 वीं जयंती के अवसर पर आयोजित वैद्य स्मृति व्याख्यानमाला दिनांक 1 फरवरी शनिवार दोपहर 2:00 बजे इंडोर स्टेडियम नगर पंचायत में संपन्न हुई। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वक्ता लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक दुखिया वाणी के संपादक एवं समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर “गांधी का भारत” विषय पर अपने विचार व्यक्त किये।

कन्हैयालाल वैद्य स्मृति व्याख्यानमाला समारोह का हुआ आयोजन, समारोह में पत्रकारों का हुआ सम्मान | New India Times

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष श्री बंटी डामोर तथा विशेष अतिथि नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार नारायण भट्ट एवं जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष नगीन शाहजी आदि ने अपने उद्बोधन में गांधी जी के बताए हुए मार्ग पर चलने व उनके सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए अपनी बात रखी। कार्यक्रम का सफल संचालन पत्रकार अक्षय भट्ट द्वारा किया गया। इस मौके पर वैद्य विद्या निकेतन विद्यालय के बच्चों को पुरस्कार भी वितरण किये गये।

कन्हैयालाल वैद्य स्मृति व्याख्यानमाला समारोह का हुआ आयोजन, समारोह में पत्रकारों का हुआ सम्मान | New India Times

राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत नेशनल मीडिया मेन वेलफेयर इंडिया के महानियंत्रक के.सी. यादव एवं अतिथियों ने प्रमाण पत्र (संवाद वीर सम्मान) व गोल्ड मेडल देकर मेघनगर के पत्रकार रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, अली असगर बोहरा, थांदला के कादर शेख आदि कलमकारों का सम्मान भी किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article