सरवर खान जरीवाला, भोपाल, NIT; दो बाइक चोर गिरफ्तार, लाखों रुपये कीमत की मोटर साइकिलें बरामद | New India Times​इटारसी पुलिस ने 2 बाइक चोरों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रुपये की मोटर साइकलें और बाइक के पुर्जे बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। 
मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों के पास से जो बाइकें बरामद हुई हैं, उनमें दो बाइक इटारसी और पांच बाइक होशंगाबाद से चोरी हुई थीं। पुरे मामले का खुलासा एसडीओपी अनिल शर्मा और टीआई भूपेंद्र सिंह मौर्य ने प्रेस कांफ्रेंस में किया है। टीआई भूपेंद्र सिंह मौर्य ने बताया की मुखबिर की सुचना पर आरोपी दीपक मेहरा(24) निवासी राज टाकीज के पीछे बजरंग पुरा इटारसी को गिरफ्तार किया जिससे चोरी की एक बजाज डिस्कवर, 1 अपाचे,1 पल्सर,1 हौंडा साइन,1 प्लेटिना,1 स्टार स्पोर्ट, 1 स्पेल्डर प्लस जब्त की गई। आरोपी ने गाड़ियों के पार्ट्स को खोलकर कबाड़ी विजय मेहता निवासी विनायक कालोनी बालाजी मंदिर के पास गांधी नगर इटारसी को बेचा था। पुलिस ने विजय मेहता को भी सह आरोपी के रूप में गिरफ्तार कर लिया है। श्री मौर्य ने बताया की आरोपी दीपक पिछले लम्बे समय से होशंगबाद से मोटर साइकिलें चुराकर इटारसी ले जाकर सूने मकान में छुपाकर उसके पार्ट्स को आरोपी विजय को बेचता था।

  • आरोपी ऐसे देता था घटना को अंजाम

आरोपी दीपक घटना को अंजाम देने के लिए भीड़भाड़ वाले इलाके को चुनता था। वह खड़ी मोटर साइकिलों में अपनी चाबी लगाता था। जिस गाडी में चाबी आसानी से लग जाती थी उसे लेकर इटारसी आकर सूने मकान में कलपुर्जे खोलकर कबाड़ी विजय को बेच देता था। इटारसी निवासी आरोपी दीपक इससे पहले भी वर्ष 2015 में मोटर साइकिल चोरी के 3 मामलों में गिरफ्तार किया जा चूका है। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version