सीजीएसटी सीकर के अधीक्षक अक्षय शर्मा रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार | New India Times

अशफाक कायमखानी, सीकर/जयपुर (राजस्थान), NIT:

सीजीएसटी सीकर के अधीक्षक अक्षय शर्मा रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार | New India Times

जयपुर और झुंझुनू एसीबी की टीम ने सीकर जिला मुख्यालय पर संयुक्त रुप से बड़ी कार्रवाई करते हुए सीजीएसटी सीकर के अधीक्षक अक्षय कुमार शर्मा और उसके दलाल सुरेश स्वामी को पचास हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। परिवादी मौहर सिंह गौड़ ने एसीबी को शिकायत दी थी की सीजीएसटी के अधीक्षक उनकी सुनील ट्रांसपोर्ट कंपनी के माल को रोकता है और गाड़ियों का चालान भरने की धमकी देकर एक लाख रुपये मंथली की मांग कर रहा है।

सीजीएसटी सीकर के अधीक्षक अक्षय शर्मा रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार | New India Times

झूंझुनू ऐसीबी के उप पुलिस अधीक्षक शब्बीर खान ने बताया कि परिवादी की शिकायत पर एसीबी की टीम ने इसका सत्यापन करवाया. सत्यापन में मामला सही पाए जाने पर एसीबी की झुंझुनू और जयपुर टीम ने दलाल व जीएसटी के अधीक्षक को पचास हजार की राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. एसीबी की टीम अब गिरफ्त में आए दोनों आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version