सैफी गोल्डन जुबली भादरिया कॉलेज बुरहानपुर में बापू की पुण्यतिथि को सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से कुष्ठ उन्मूलन के रूप में मनाया गया | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर, भोपाल (मप्र), NIT:

सैफी गोल्डन जुबली भादरिया कॉलेज बुरहानपुर में बापू की पुण्यतिथि को सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से कुष्ठ उन्मूलन के रूप में मनाया गया | New India Times

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पुण्यतिथि को सैफी गोल्डन जुबिली कादरिया कोलेज बुरहानपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम जिला स्वास्थ्य समिति (कुष्ठ) के संयुक्त तत्वाधान एवं जनजागृति संस्था व जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर की सहभागिता में कुष्ठ उन्मूलन दिवस के रूप में मनाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनजाग्रति संस्था के अध्यक्ष महेश खंडेलवाल, सैफी गोल्डन जुबिली कोलेज की डिप्टी डायरेक्टर श्रीमती डॉ. राजकुमारी जोर्ज, महाराष्ट्र बैंक के प्रबंधक देवेन्द्र सिंह गौर थे एवं विशिष्ठ अतिथि कोलेज के प्राचार्य इफ्तेखार अहमद सिद्दीकी, जनजाग्रति के सचिव अताउल्ला खान, महावीर प्रसाद बांदिल, जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर के डॉ. अशोक गुप्ता, प्रो. इस्माइल साहब, प्रो. डॉ. मो. उस्मान अंसारी, श्रीमती सरिता लावनेकर, रितु मालवीय आदि के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य समिति (कुष्ठ) के जिला सुपरवाईजर गुलाब सिंह चौहान ने कुष्ठ रोग समबन्धित जानकारी एवं चिकित्सा के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की जनजाग्रति संस्था के सदस्य महावीर प्रसाद बांदिल ने जिला कलेक्टर श्री राजेश कुमार कौल की अपील का वाचन किया तथा संस्था के सचिव अताउल्ला खान ने उपस्थित जनों को कुष्ठ रोग से बचाव एवं चिकित्सा हेतु संकल्प दिलाया । कार्यक्रम की सहभागिता कर रही जनजाग्रति संस्था एव् जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर द्वारा कुष्ठ रोग से निजात पा चुके मरीज़ों को शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रो. इस्माइल ने किया एवं आभार प्रदर्शन कुष्ठ रोग के जिला कार्यकर्ता अनवर खान द्वारा किया गया। इस अवसर पर कुष्ठ रोगियों एवं नागरिको के साथ कुष्ठ विभाग के जयकिशन पिन्जनिया, कैलाश पटेल, जमनालाल सेन, श्रीमती कुसुम पाठक, रजेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article