मानव अधिकार आयोग मध्यप्रदेश के अध्‍यक्ष ने किया गुना जिला जेल का निरीक्षण, बंदियों से की चर्चा | New India Times

पवन परूथी/गुलशन परूथी, गुना/ग्वालियर (मप्र), NIT:

मानव अधिकार आयोग मध्यप्रदेश के अध्‍यक्ष ने किया गुना जिला जेल का निरीक्षण, बंदियों से की चर्चा | New India Times

मानव अधिकार आयोग मप्र के अध्‍यक्ष श्री नरेन्‍द्र कुमार जैन द्वारा आज गुरूवार को गुना जिला जेल का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर म.प्र. मानव अधिकार आयोग के सदस्‍य श्री ममतानी भी साथ थे।

जिला जेलर श्री दिलीप सिंह ने मीडिया को बताया कि आयोग के अध्‍यक्ष श्री जैन ने जिला जेल के निरीक्षण के दौरान अनाज का भण्‍डार देखा। गेहूं, चावल, दाल, खाने के तेल की गुणवत्‍ता देखी और रसोईघर में भोजन पकाने की व्‍यवस्‍थाएं देखीं बाद में उन्‍होंने जिला जेल में निरूद्ध 429 पुरूष और 15 महिला बंदियों के वार्ड का निरीक्षण किया और महिला तथा पुरूष बंदियों से चर्चा की एवं भोजन व्‍यवस्‍था आदि सहित विधिक सहायता की जानकारी भी ली। इस दौरान उन्‍होंने जिला जेलर को निर्देशित किया कि जेल में निरूद्ध ऐसे कैदी जिन्‍हें वकील की आवश्‍यकता है, को विधिक सहायता उपलब्‍ध कराएं।

By nit

Exit mobile version