बॉलीवुड में टैलेंट से मिलती है कामयाबी: ममता शर्मा, प्रख्यात बॉलीवुड सिंगर ममता ने संगीत का कैरियर संवारने के लिए मां को दिया श्रेय | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

बॉलीवुड में टैलेंट से मिलती है कामयाबी: ममता शर्मा, प्रख्यात बॉलीवुड सिंगर ममता ने संगीत का कैरियर संवारने के लिए मां को दिया श्रेय | New India Times

ग्वालियर की प्रतिभाशाली बेटी और जानी-मानी बॉलीवुड सिंगर ममता शर्मा इस समय कामयाबी की बुलंदियों पर हैं। विगत कई वर्षों से उनके सुमधुर गाने देशभर में धूम मचा रहे हैं। डायरेक्टर और प्रोड्यूसर उनके गानों को अपनी फिल्मों की कामयाबी की गारंटी मानते हैं। उनके गानों की वजह से ही कई फिल्में सुपर-डुपर हिट रही हैं और इन फिल्मों ने उनके गानों की बदौलत बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई की है। टिंकू जिया, मुन्नी बदनाम हुई और यारा जैसे बॉलीवुड के गाने गाकर जबरदस्त लोकप्रियता व प्रसिद्धि हासिल करने वालीं ग्वालियर की होनहार बेटी ममता शर्मा विगत दो दिन से ग्वालियर में ही हैं। मायानगरी मुम्बई में कैरियर के संघर्ष एवं सफलता के संबंध में वह कहती हैं कि इस कामयाबी का पूरा श्रेय उनकी मां को जाता है जो खुद भी एक प्रतिष्ठित गायिका हैं। उनकी पहली गुरु उनकी माँ ही हैं। अल्पायु में ही उन्हें अपने पिता का बिछोह सहना पड़ा। उनके लालन पालन से लेकर संगीत के लिए प्रेरित करने और कामयाबी के मुकाम तक पहुंचाने में उनकी मातुश्री का ही योगदान है।
  ममता शर्मा ने मीडिया से कहा कि वह अपने शहर में आकर गाना गाकर बहुत ही खुश हैं। कभी वह ग्वालियर में यूं ही गाती थीं और आज बॉलीवुड की सिंगर होने के साथ ऊंचाईयां छूकर यहां आकर गाने से बहुत खुशी हुई है। 
 गायिका ममता ने कहा कि फिल्मों और मंच पर गाना बहुत ही अलग होता है। बॉलीवुड में एक माहौल बनाया जाता है जो उनके अनुकूल होता है लेकिन स्टेज पर कोई रीटेक और मिस्टेक नहीं चलती।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version