यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र वर्मा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी वृत्त मनियां वासुदेव आरपीएस के निकट सुपरी वीजन में सर्वोच्च न्यायालय से प्रतिबंधित चम्बल बजरी निकासी एवं परिवहन करने वालों विरुद्ध बड़ी सफलता मिली है। जिले में अवैध चम्बल बजरी निकासी व परिवहन की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत मनियां पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अवैध चम्बल बजरी से भरे हुअ 3 ट्रैक्टर मय ट्रॉली को जब्त करते हुए एक चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बताया है कि परमजीत सिंह थानाधिकारी थाना मनियां को जरिए मुखबिर सूचना मिली थी कि थाना इलाके से चम्बल बजरी के ट्रैक्टर निकल कर जा रहे है जिस पर थानाधिकारी थाना मनियां ने मय पुलिस टीम के साथ जीटी रोड मनियां पर नाकाबंदी करते हुए अलग-अलग जगह से चम्बल बजरी से भरे तीन ट्रैक्टर मय ट्रॉली को जब्त किया गया और एक ट्रैक्टर चालक युधिष्ठिर पुत्र गणेशीलाल जाति गुर्जर निवासी गजपुरा थाना सदर बाडी जिला धौलपुर हाल निवासी ग्राम बीकापुरा थाना इरादतनदर जिला आगरा को गिरफ्तार किया गया है, शेष जब्त शुदा दो ट्रैक्टरों के चालक पुलिस को देखकर ट्रैक्टर चालू हालत में छोड़ कर मौके से फसल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। इनके विरुद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान किया जा रहा है।
