झाबुआ शहर में पुलिया का किया गया भूमि पूजन | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

झाबुआ शहर में पुलिया का किया गया भूमि पूजन | New India Times


झाबुआ शहर के वार्ड क्रमांक एक में स्थित पी जी कॉलेज सर्किट हाउस एवं राणापुर की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग की पुलिया जो बारिश के मौसम में यह पुलिया आम जनता के लिए बहुत परेशानीयो का सबब बनती थी, जनता को समस्याओं से निजात दिलाने के लिए आज भूमि पूजन किया गया। भुमी पुजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक कांतिलाल भूरिया, विशेष अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्षा श्रीमती मनु डोडियार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, नगर पालिका उपाध्यक्ष रोशनी डोडियार, राम शरणम् समिति के आनंद शक्तावत ने पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया।

इस अवसर पर विधायक भूरिया ने कहा कि झाबुआ शहर में किसी भी समस्या समाधान करना मेरी प्राथमिकता रहेगी आज नगर पालिका परिषद द्वारा जो नगर में विकास कार्य किए जा रहे हैं जो सराहनीय है स्वच्छता के प्रति भी नगर की आम जनता को जागरूक कर स्वच्छता मुहिम को तेज गति से किया जा रहा है। हम सबको मिलकर इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस महामंत्री विजय पांडे, मानसिंह मेडा शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव सक्सेना, विनय भाबर, मनीष व्यास, नगर पालिका परिषद के पार्षद साबिर फिटवेल, पपीश पानेरी, रशीद कुरेशी, नरेंद्र संघवी, धूमा डामोर, मालू डोडियार, आयुषी भाबर, जाकिर कुरेशी, अविनाश डोडियार, अजय सोनी, बबलू कटारा, अब्दुल शेख, रवि डोडियार, जीतू पंचाल, विवेक मेडा, जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट, गोपाल शर्मा, जितेंद्र शाह, अलीमुद्दीन पेंशनर, संघ अध्यक्ष रतन सिंह राठौर, सैयद राजेश डामोर, दीपू डोडियार, विजय भाबर, सब इंजीनियर गणावा शुक्ला, धीरेंद्र रावत, पंकज गौड़, सुशील शर्मा, ऋषि डोडियार, रिंकू रुनवाल आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version