झाड़ोद व नुआ गांव के बाद बेसवा बना अधिकारियों की खान | New India Times

अशफाक कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:

झाड़ोद व नुआ गांव के बाद बेसवा बना अधिकारियों की खान | New India Times

राजस्थान के मुस्लिम समुदाय की कायमखानी बिरादरी के गांवों में पहले डीडवाना तहसील के झाड़ोद व झूंझुनू के नुआ गांव को अधिकारियों की खान के तौर पर पहचाना जाता था लेकिन अब जाकर उक्त दोनों गांवों के साथ फतेहपुर तहसील का बेसवा गांव का नाम भी दर्ज हो चुका है।
हालांकि झाड़ोद गांव के कमाण्डेंट बक्सू खां व नुआ गांव के रिटायर्ड आईजी पुलिस लियाकत अली खान का परिवार व खानदान को सिविल सेवा व पुलिस सेवा के अतिरिक्त न्यायीक सेवा के अधिकारियों की खान की नजर से देखा गया पर बेसवा गांव में एक खास परिवार की बजाय गांव को अब अधिकारियों की खान का दर्जा दिया जा सकता है।

झाड़ोद व नुआ गांव के बाद बेसवा बना अधिकारियों की खान | New India Times

26-जनवरी 2020 को फतेहपुर तहसील के बेसवा गांव में सरपंच जरीना खान की सदारत में गावं के लाडलों के पुलिस सेवा में विभागीय तरक्की पाकर बने आला अधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ जिसमें हाल ही में राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारी अरशद अली खान के तरक्की पाकर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी IPS बनने के अलावा मोहम्मद इस्लाम खान व साले मोहम्मद के तरक्की पाकर उप पुलिस अधीक्षक Dy. SP बनने के अतिरिक्त यूसुफ खान के असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर ASI बनने पर गांव की तरफ से सम्मान किया गया। उक्त अधिकारियों के अलावा बेसवा गांव की बहु रेशमा खान वर्तमान में राजस्थान न्यायीक सेवा की अधिकारी हैं एवं अनेक अधिकारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं।
कुल मिलाकर यह है कि खासतौर पर अब मुस्लिम समुदाय को अपने हर गांव-बस्ती को झाड़ोद-नुआ व बेसवा गांव की तरह अधिकारियों की खान बनाने पर विचार करके वतन की खिदमत बेहतर ढंग से करने का रास्ता अख्तियार करना होगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article