सीएए एवं एनआरसी जैसे काले क़ानून को वापस लेने के लिए भोपाल के सत्याग्रह से अनोखे अंदाज़ में लगातार उठाई जा रही है आवाज़ | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

सीएए एवं एनआरसी जैसे काले क़ानून को वापस लेने के लिए भोपाल के सत्याग्रह से अनोखे अंदाज़ में लगातार उठाई जा रही है आवाज़ | New India Times

भोपाल के ऐतिहासिक इकबाल मैदान में 1 जनवरी से चल रहे सत्याग्रह में सीएए एवं एनआरसी के खिलाफ अनोखे अंदाज़ में भोपाल कि जनता लगातार सरकार पर सवालों की बौछार कर अपनी बात पहुंचाने का प्रयास कर रही है। भोपाल की महिलाएँ, बच्चे और युवा रात दिन सत्याग्रह के मंच पर डटे हुए हैं और सत्ता से कानून वापस लेने की मांग कर रहे हैं।

सीएए एवं एनआरसी जैसे काले क़ानून को वापस लेने के लिए भोपाल के सत्याग्रह से अनोखे अंदाज़ में लगातार उठाई जा रही है आवाज़ | New India Times


आज विभिन्न संगठनो ने भी सत्याग्रह पहुंच कर सीएए एवं एनआरसी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। संगठनो ने NRC, CAA, NPR के खिलाफ आगामी 30 जनवरी 2020 को इकबाल मैदान मैं होने वाली एतेहासिक आम सभा को कामयाब बनाने का भी संकल्प लिया। इस मौके पर श्रमिक नेता रूपसिंह चौहान, सईद हसरत खान, इश्तेअक भाई, श्रवण श्रीवास्तव, पी.वि रामचंद्रन, शेलेन्द्र शैली, आशा मिश्रा, फ़िदा हुसैन, पूषण भटचार्य, रतनलाल बाथम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article