संजय श्रीवास और गणेश प्रजापत के ऑफिस, घर, दुकान सहित कई ठिकानों पर हुई छापामार कार्यवाही, छापामार कार्रवाई में 100 से अधिक फर्जी रबर मोहर, बैंक चेक बुक, जमीनों की रजिस्ट्री एवं कई फर्जी दस्तावेज बरामद | New India Times

रहीम शेरानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

संजय श्रीवास और गणेश प्रजापत के ऑफिस, घर, दुकान सहित कई ठिकानों पर हुई छापामार कार्यवाही, छापामार कार्रवाई में 100 से अधिक फर्जी रबर मोहर, बैंक चेक बुक, जमीनों की रजिस्ट्री एवं कई फर्जी दस्तावेज बरामद | New India Times


मेघनगर सरकार का मिशन माफिया पूरे मध्य प्रदेश में चल रहा है। इसी के चलते झाबुआ जिले के भी माफियाओं के होश उड़े हुए हैं।
शनिवार को मिशन माफिया के तहत मेघनगर में फर्जी ढंग से सहकारी सोसायटीओं का संचालन एवं कई सरकारी अभिलेखों की हेरा फेरी करने की शिकायत पर
मेघनगर के विपणन सहकारी संस्था के पूर्व डायरेक्टर गणेश प्रजापत एवं उनकी पत्नी एवं विपणन संस्था मेघनगर के पूर्व अध्यक्ष संजय श्रीवास उनकी पत्नी की ऑफिस दुकान घर पर छापामार कार्रवाई सहकारिता डिप्टी कमिश्नर एवं उनकी निरीक्षक टीम द्वारा की गई। मेघनगर निवासी संजय एवं गणेश के ऊपर फर्जी ढंग से सहकारी सोसायटीओ का संचालन एवं खुद की पत्नियों को सोसायटीओं का प्रतिनिधित्व दिलाने व माकेटिंग सोसायटी निर्वाचन संचालक करने के आरोप के चलते ।
पुनः इस आनियमित कृत्य की पूर्णावर्ती संजय एवं गणेश कर रहे थे।

संजय श्रीवास और गणेश प्रजापत के ऑफिस, घर, दुकान सहित कई ठिकानों पर हुई छापामार कार्यवाही, छापामार कार्रवाई में 100 से अधिक फर्जी रबर मोहर, बैंक चेक बुक, जमीनों की रजिस्ट्री एवं कई फर्जी दस्तावेज बरामद | New India Times


रिटर्निंग अधिकारी ने अपनी जांच रिपोर्ट में यह पाया था कि उक्त दोनो की पत्नियां बोर्ड ऑफ डायरेक्टर बैठक में उपस्थित नहीं होती थी और उनकी अनुपस्थिति में संजय श्रीवास्तव गणेश प्रजापत पत्नियों के हस्ताक्षर कर कई महत्वपूर्ण निर्णय को पारित करा चुके थे।
संजय – गणेश द्वारा सहकारी सोसायटीओ के अहम अभिलेख एवं मशीन सहित सामग्री अपने घर दुकान मकान ऑफिस में हेरा फेरी कर छुपा कर रखे हैं।
वर्ष 2017/18 में विपणन संस्था के पूर्व अध्यक्ष संजय श्रीवास एवं पूर्व डायरेक्टर गणेश प्रजापत उनकी पत्नियों के खिलाफ विपणन संस्था के डायरेक्टरों के फर्जी हस्ताक्षर कर अलग-अलग तारीखों में 50 लाख की राशि की क्षति सहकारी संस्था को पहुंचाई थी।

संजय श्रीवास और गणेश प्रजापत के ऑफिस, घर, दुकान सहित कई ठिकानों पर हुई छापामार कार्यवाही, छापामार कार्रवाई में 100 से अधिक फर्जी रबर मोहर, बैंक चेक बुक, जमीनों की रजिस्ट्री एवं कई फर्जी दस्तावेज बरामद | New India Times


दोनों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज हुई थी। वर्तमान में छापामार कार्रवाई के दौरान फर्जी रबर सिले सहकारी संस्थाओ के कागजात जमीनों की रजिस्ट्री चेक बुक किसानों की पासबुक खाता खसरा नकल प्रेस कार्ड सहित कई अवेध दस्तावेज छापामार कार्रवाई में जप्त किए गए हैं।
छापामार कार्रवाई के दौरान संजय गणेश के निवास स्थान को अगले आदेश तक सील कर सीज कर दिया गया है।
वहीं कार्रवाई के दौरान ऑफिस से गणेश प्रजापत दस्तावेज लेकर फरार होने की कोशिश कर रहा था।
जिसको मेघनगर पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में पकड़ा एवं हिरासत में लिया वहीं संजय श्रीवास फरार बताया जा रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article