अशफाक कायमखानी, सीकर/जयपुर (राजस्थान), NIT:

राजस्थान के सीकर जिले के कृषि वैज्ञानिक सुण्डाराम वर्मा को पद्मश्री पुरस्कार के लिये नामित होने पर खुशी का इजहार करते हुये पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया ने कहा कि इससे सीकर जिले का भारत भर में नाम व सम्मान बढ़ा है। महरिया ने यह भी कहा कि कृषि वैज्ञानिक सुण्डाराम वर्मा के कृषि क्षेत्र में किये गये नवाचारों से भारतीय किसानों को लगातार लाभ मिलता रहेगा।
पद्म पुरस्कारों की घोषणा के बाद मालूम चला है कि देश की 21 हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार मिलेगा जिसमें राजस्थान की 4 हस्तियां ऊषा चौमार, सुंडाराम वर्मा, मुन्ना मास्टर, हिम्मताराम भांभू के नाम शामिल हैं जिसमें सुण्डाराम सीकर जिले के दांतारामगढ़ क्षेत्र के रहने वाले हैं।
