लाखों रुपए की चोरी के केस का देवरी पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, चोरी का माल व नगदी बरामद | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

लाखों रुपए की चोरी के केस का देवरी पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, चोरी का माल व नगदी बरामद | New India Times


मुर्गी पालन सहकारी समिति के अंदर से चोरी करने वाला चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अजीत पटेल ने बताया कि गुरुवार को देवरी थाने में एक रिपोर्ट दर्ज हुई थी जिसमें फरियादी राकेश पिता रामचरन प्रजापति ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मेरे आफिस से 1 लाख 640 रूपये चोरी हो गए हैं जिसमें उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी दिया था जिसके आधार पर देवरी पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि फरियादी का एक दोस्त मिलने उससे आफिस आया था और तभी वह हिसाब कर रहा था उसी वक्त उसने हिसाब के दौरान एक बडे नोटों के बंडल को गायब कर दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी वद्री पिता बैजनाथ प्रजापति 40 वर्ष निवासी बिदवास सुरखी थाना क्षेत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने यह स्वीकार किया कि यह चोरी उसी ने की थी। उसने बताया कि उस पैसे में से उसने 55 हजार रूपए के सोने चांदी के आभूषण खरीदे थे और कुछ पैसे उसने अन्य जगह खर्च कर दिए हैं।
पुलिस ने आरोपी के पास से 80 हजार 250 रूपये नगद सहित सोने चांदी के आभूषण जप्त किए हैं।
वहीं टीम में काम करने वाले देवरी थाना प्रभारी रामेश्वर ठाकुर, उपनिरीक्षक धनेंद्र यादव, उपनिरीक्षक वीणा विश्वकर्मा, आरक्षक राजीव तोमर, आरक्षक नरसिंह ठाकुर, हेमंत रजक रूपेश सहित इस टीम में काम करने वालों को पुलिस कप्तान द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version