मध्यप्रदेश की दो बालिकांए राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2020 से हुईं सम्मानित | New India Times

संदीप शुक्ला, भोपाल/नई दिल्ली, NIT:

मध्यप्रदेश की दो बालिकांए राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2020 से हुईं सम्मानित | New India Times

मध्यप्रदेश की रिया जैन और सुदिप्ति हजेला को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविन्द ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में भोपाल की रिया जैन को पुरस्कार प्रदान किया। रिया ने चित्रकला के क्षेत्र में राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन कर अनेक कीर्तिमान रचे हैं। इसी तरह खेल के क्षेत्र में इन्दौर की सुदिप्ती हजेला को कठिन अश्वारोहण खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिये सम्मानित किया गया है। उल्लेखनीय है कि ये पुरस्कार अलग-अलग क्षेत्रों में 5 से 18 वर्ष आयु के बच्चों को उनकी विशेष प्रतिभा के लिए प्रदान किए जाते हैं। पुरस्कार में विजेताओं को मैडल, प्रशस्ति पत्र, एक लाख रुपए धनराशि तथा प्रमाण पत्र प्रदान किए जाते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version