साबिर खान/ मानवेंद्र सिंह पांडव, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

महाराजा सूरजमल प्रतिमा स्थापना और परशुराम मंदिर के लिये चल रहे अनिश्चितकालीन सर्वदलीय धरने के तीसरे दिन किसान नेता रामबाबू कटैलिया ने आगामी 27 जनवरी सोमवार को महारैली का आह्वान कर उपस्थित सभी दलों के नेताओं से पूरी ताकत झौंकने की अपील की है। श्री कटैलिया ने कहा कि हमारी मांगों के पूरा होने या मेरी मृत्यु होने तक ये धरना समाप्त नहीं होगा। इस अवसर पर रालोद जिलाध्यक्ष रामरस पाल पुनिया ने कहा कि महापुरुषों के सम्मान के लिये रालोद का हर कार्यकर्ता अपना सर्वस्व न्योछावर करने को तैयार है। महामंत्री आर बी चौधरी ने संचालन करते हुए सभी से तन-मन और धन से सहयोग की अपील की। कांग्रेस नेता मानवेन्द्र पाण्डव ने कहा कि ये सर्वजन की अस्मिता का सवाल है इस पर सर्वजन आगे आकर के सहयोग करें। इस अवसर पर नेम सिंह, गोसाईं समाज से ताराचंद गोस्वामी, बाबूलाल ब्लॉक प्रमुख, महेंद्र चौधरी, मोतीराम बोद्ध, सुजीत प्रधान , सुरेश भगत जी, डॉ जय कुमार सिंह एड., उमाशंकर सिंह एड., राजवीर पार्षद, सूरज तोमर पार्षद, दलवीर सिंह विद्रोही, अपना दल के चौ. मनोज नरवार, वाल्मिकी समाज से सोहंन लाल वाल्मीकि, रामखिलाड़ी वाल्मिकी, श्यामपाल सिंह, महेन्द्र प्रताप पाण्डव, दिनेश सिंह, तिलक वीर चौधरी, राकेश ठेनुआ, निषाद समाज से छत्रपाल सिंह निषाद, जितेन्द्र चौधरी आगरा, रामभरोसी प्रधान सराय दाऊद, देवेंद्र सिंह प्रधान रदोई, श्यामपाल सिंह, जीतू फौजी, विराट चौधरी , अजय चौधरी, विवेक प्रिय आर्य, घनश्याम चौधरी, बलवीर सिंह, सौरव चौधरी, हरवीर चौधरी राजपाल चौधरी, बलवीर सिंह, चौधरी हाजरी सिंह जी, राजेन्द्र फेरारी,जय वीर सिंह आर्य, केरन चौधरी, लेखराज सिंह, सुभाष चौधरी, बच्चन चौधरी, ताराचंद, भीमसिंह, सुनील चौधरी, चौधरी सतवीर सिंह, मनीष सिंह, विवेक सिंह, वीरेन्द्र सिंह कटैलिया, डॉ नन्दन सिंह, इंद्रपाल सिंह आदि ने धरने को संबोधित किया।
