राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

क्षेत्र में किसानों की समस्याओं एवं प्रदेश की कमलनाथ सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में देवरी भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने वचन पत्र में कहा गया था कि दस दिन के अंदर किसानों का कर्ज माफ होगा जो कि आज तक नहीं किया गया है। किसानों को गेहूं के समर्थन मूल्य का बोनस अभी प्राप्त नहीं हुआ है। क्षेत्र में अतिवृष्टि कृषकों की खरीफ की फसल बीमा की राशि शासन ने अभी तक किसानों के खातों में नहीं डली है।
वहीं देवरी कृषि उपज मंडी में खरीदी गई प्याज भावांतर योजना की राशि किसानों को अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। वहीं प्रदेश की अन्य तहसीलों में यह राशि प्राप्त हो गई है। वहीं किसानों ने कहा कि अगर हमारी मांगें पूरी नहीं होंगीं तो हम आगे उग्र आंदोलन करने के लिए विवश होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
