अशफाक कायमखानी, जयपुर ( राजस्थान ), NIT;
धोलपुर विधानसभा के उप चुनाव में करीब 39 हजार वोटों से भाजपा उम्मीदवार श्रीमती शोभारानी के विजयी होने में चुनाव प्रभारी परीवहन मंत्री यूनुस खां व धोलपुर के पुर्व विधायक सगीर अहमद की कड़ी मेहनत के बाद थोक के भाव में मुस्लिम मतों का भाजपा को मिलने से अब IAS-IPS स्तर के मुस्लिम अधिकारियों को फिल्ड पोस्टिंग मिलने की सम्भावना जताई जा रही है।
हालांकि राजस्थान में मुस्लिम IAS-IPS स्तर के अधिकारी नाममात्र के हैं लेकिन उनमें से एक को भी जिला अधिकारी पद पर आज के समय नहीं लगा रखा है। भारतीय प्रशासनीक सेवा के अतर अमीर, कमरुल जमा चौधरी, अशफाक हुसैन व हनीफ खान नामक चार अधिकारी है जिनमें से अतर अमीर ट्रेनिंग में हैं तो कमरुल जमा चौधरी को सेवा नियमों के तहत जिलाधिकारी पद पर लगने में कुछ समय और इंतजार करना होगा। दुसरे हनीफ खान रेवेन्यू बोर्ड के मेम्बर व रिटायरमेंट के करीब हैंवएवं अशफाक हुसैन भारतीय माध्मिक शिक्षा अभियान के सचिव पद पर पोस्टेड हैं। इनमें अशफाक हुसेन पिछले दिनों करीब छ माह तक दोसा कलेक्टर भी रह चुके हैं।
राजस्थान में भारतीय पुलिस सेवा के दो मुस्लिम अधिकारी हैं जिनमें तारीक आलम सीआईडी मे लगे हुये बताते हैं एवं हेदर अली जैदी जयपुर यातायात में डिप्टी कमिश्नर पद पर लगे हुये हैं। इनमें हेदर अली जैदी सीकर के जिला पुलिस अधीक्षक रह चुके हैं।
धोलपुर उप चुनाव का रिजल्टआने के बाद मंत्री यूनूस खां का कद बढा है, वहीं मुस्लिमों के यहां भाजपा को वोट देने के बाद मुस्लिमों की हमेशा मांग रही है कि उनके अधिकारियों को भी फिल्ड पोस्टिंग पर लगाया जाना चाहिये।
कुल मिलाकर यह है कि दो-चार दिन में अधिकारियों के तबादला लिस्ट आने को है जिनमें अशफाक हुसैन व हेदर अली जैदी को जिलाधिकारी पद पर लगाने की पुरी पुरी सम्भावना जताई जा रही है। माना यह भी जा रहा है कि मंत्री यूनूस खां की इन तबादलों मे भी प्रमुख भुमिका रहेगी।
