महाराजा सूरजमल की प्रतिमा स्थापना को लेकर किसान नेता धरने पर, सर्वदलीय अनिश्चितकालीन धरने में दहाड़े सभी दलों के नेता | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

महाराजा सूरजमल की प्रतिमा स्थापना को लेकर किसान नेता धरने पर, सर्वदलीय अनिश्चितकालीन धरने में दहाड़े सभी दलों के नेता | New India Times

मथुरा शहर के डेंपियर नगर गोल पार्क में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा हटाने पर उपजे विवाद में अब नया मोड़ आ गया है। किसान नेता रामबाबू कटैलिया ने प्रतिमा स्थापना को लेकर अहिल्याबाई पार्क डैंपियर नगर में बुधवार से सर्वदलीय अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। बता दें कि प्रशासन द्वारा दो सप्ताह पूर्व डेम्पियर नगर के गोल पार्क में लगी महाराजा सूरजमल की प्रतिमा को हटा दिया था। इसे लेकर महाराजा सूरजमल स्मारक सुधार समिति एवं सर्वसमाज के गणमान्य लोगों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर महाराजा सूरजमल की हटाई गयी प्रतिमा को पुनः स्थापित कराने की मांग उठाई थी। इसके लिये मथुरा प्रशासन को 21 जनवरी तक का समय दिया गया था, लेकिन समय सीमा बीतने पर भी स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई निर्णय नहीं लिये जाने पर इस श्री कटैलिया द्वारा 22 जनवरी से धरना प्रदर्शन का एलान किया था। जिसकी परिणति में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है।

समिति प्रवक्ता मानवेंद्र पाण्डव ने बताया कि इस अवसर पर आर.बी. चौधरी, जगदीश नौहवार, रामरस पाल पोनिया, चौधरी महेन्द्र चौधरी, सुरेश भगत जी, प्रदीप चौधरी, रविंद्र नरवार, राकेश चौधरी, राजबीर सिंह, पार्षद सूरज चौधरी, पार्षद सौरभ चौधरी, राहुल चौधरी, ब्राह्मण समाज से राहुल पाठक, हरीश गोधनिया, राहुल शर्मा, राहुल शर्मा, राकेश पंडित, नत्थी गौतम, योगेंद्र सिंह फौजदार, निषाद समाज से क्षेत्रपाल निषाद, यादव समाज से विजय यादव, मनीष यादव, पवन यादव, राजबीर सिंह पार्षद, महेंद्र चौधरी, जाटव समाज से प्रवीण भास्कर, सौरव चौधरी, महेंद्र सिंह पांडव, चौधरी गजेंद्र सिंह, जयवीर सिंह आर्य, चौ दलबीर सिंह विद्रोही, डॉ नत्थी सिंह तोमर, पार्षद राकेश ठेनुआं, मनोज नरवार, पत्रकार विजय आर्य, सन्तोष जुरल, पवन चौधरी, सुजीत प्रधान पाली खेड़ा, अमित चौधरी, शैलेंद्र सिंह, होरीलाल पाठक, विवेक देसवार,मुरारीलाल कुंतल, अरविंद सिंह सिनसिनी, राजेन्द्र फरारी, पहलाद पहलाद चाहर विराट चौधरी हरवीर चौधरी, अमित चौधरी लक्ष्मण सिंह आदि सहित सैकड़ों लोग धरने में प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version