अरशद अली खान राजस्थान के 8वें मुस्लिम भारतीय पुलिस सेवा आईपीएस के अधिकारी बने | New India Times

अशफाक कायमखानी, जयपुर (राजस्थान), NIT:

अरशद अली खान राजस्थान के 8वें मुस्लिम भारतीय पुलिस सेवा आईपीएस के अधिकारी बने | New India Times

राजस्थान पुलिस सेवा से तरक्की पाकर भारतीय पुलिस सेवा के मुस्लिम अधिकारी बनने वालों मे अरशद अली खान का नाम आज आठवें IPS अधिकारी बनने वालों में शामिल हो गया है। खान के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी बनने के आदेश आज जारी होने के बाद चारों तरफ खुशी का माहौल नजर आ रहा है।
राजस्थान पुलिस सेवा से विभागीय तरक्की पाने वाले अरशद अली खान IPS से पहले तरक्की पाने वाले मुस्लिम अधिकारियों में फिरोज अहमद साहब, लियाकत अली खान, मुराद अली अब्रा, निसार अहमद फारुकी, कुवंर सरवर खान, हबीब खान गौरान व हैदर अली जैदी भी हैं। इनमें लियाकत अली खां, मुराद अली अब्रा, निसार अहमद फारुकी व कुवंर सरवर खान आईजी पुलिस से व फिरोज अहमद सिंधी डीआईजी पुलिस से सेवानिवृत्त हुये है एवं हैदर अली जैदी वर्तमान में डीआईजी पुलिस हैं। हबीब खां गौरान पुलिस सेवा के अलावा राजस्थान लोकसेवा आयोग के चैयरमैन रहे हैं।
कुल मिलाकर यह है कि सीकर जिले के बेसवा गांव के निवासी अरशद अली खान के तरक्की पाकर भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी बनने की खबर से राजस्थान में खुशी की लहर दौड़ गई है।

By nit

One thought on “अरशद अली खान राजस्थान के 8वें मुस्लिम भारतीय पुलिस सेवा आईपीएस के अधिकारी बने”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version