राष्ट्रीय चेतना मंच देवरी द्वारा सीएए के समर्थन में निकाली गई तिरंगा यात्रा, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय चेतना मंच देवरी द्वारा सीएए के समर्थन में निकाली गई तिरंगा यात्रा, राष्ट्रपति के नाम सौंपा गया ज्ञापन | New India Times

केन्द्र सरकार द्वारा हाल ही में लागू किये गये बहुचर्चित नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में स्थानीय राष्ट्रीय चेतना मंच द्वारा देवरी नगर की मुख्य मार्गो से होकर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार स्थानीय खण्डेराव मंदिर परिसर में एकत्र हुए मंच के कार्यकर्ताओं एवं कानून के समर्थकों ने दोपहर 3 बजे नगर के मुख्य मार्ग से होकर विशाल रैली निकाली जिसमें सैकड़ों की संख्या में शामिल नागरिक ध्वज पकड़े चल रहे थे। रैली विवेकानंद तिराहे से होकर कचहरी परिसर पहुँची जहाँ एसडीएम आर.के.पटैल को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपा गया।
जिसमें नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन व्यक्त किया गया था। इस के उपरांत सामूहिक राष्ट्र गान के साथ रैली का समापन हुआ। इस अवसर पर राष्ट्रीय चेतना मंच के संरक्षक मयंक चौरसिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपेश जैन, शिवराज सिंह बेरखेरी, गनेश लोधी, नीरज नामदेव, महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमति वंदना दुबे, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कैलाश पटैल, सुनील प्रजापति, बालमुकुंद पारासर, संदीप चौरसिया, रवीन्द्र सेन, मनोज नामदेव, राजा गुप्ता, सुनील कबीरपंथी विक्की गुप्ता, युघिष्ठर लोधी, अनुपम कटारे, उदयभान जोगी, विजय राजपूत, सुधीर बजाज, चमन पटवा, प्रमोद नामदेव, दीपक खत्री, संभव जैन, अनूप जैन, मिथलेश ब्रम्हपुरिया, सोनू सालवानी, बंटी आठया, सपन सोनी, हर्ष गुप्ता,राहुल ताम्रकार, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version