अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

भोपाल के इक़बाल मैदान में सीएए एवं एनआरसी के विरोध में 1 जनवरी से चल रहे सत्याग्रह में आज हिंदू मुस्लिम महिलाओं ने बिना भेदभाव के एक साथ एक सफ़ में बैठकर उपवास (तोड़ कर) इफ्तार कर गंगाजमुनी तहज़ीब की मिसाल पेश कर देश में फैलाए जा रहे नफ़रत के सौदागरों को करारा जवाब दिया है।

सत्याग्रह में मौजूद महिलाओं का कहना है कि मोदीजी ने हमें फिर से मिलवा दिया है। जो नज़र हमारी एकता में लग गई थी आज चांद ने रोज़ा और उपवास के माध्यम से तुड़वा दिया है। लगभग हज़ार औरतें सत्याग्रह मे जमा हुईं और कविता, शायरी और अपनी तक़रीर/स्पीच से इक़बाल मैदान में इंकलाब ज़िंदाबाद के नारों से सत्याग्रह में ठंड के मौसम में हरारत भर दी। सभी ने मिलकर शाहीन बाग में चल रहे आंदोलन का समर्थन करते हुए भोपाल के इक़बाल मैदान को शाहीन बाग बनाने की घोषणा की।
