यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

धौलपुर में चंबल घड़ियाल प्रतिबंधित क्षेत्र से बजरी निकासी एवं परिवहन को पूरी तरह बंद करने के लिए धौलपुर पुलिस ने आज जेसीबी से रास्तों में बड़े बड़े पत्थर रख कर रास्ते को बंद करवाया दिया है।
पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने बताया है कि मौरोली रोड से होकर अवैध बजरी के परिवहन की जानकारी मिली जिस थानाधिकारी थाना कोतवाली धौलपुर को प्रतिबंधित चम्बल बजरी निकासी एवं परिवहन की रोकथाम के लिए निर्देश दिये गये। श्री रमेश तंवर पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना कोतवाली ने आज दिनांक 21.01.20 को मय पुलिस टीम के प्रतिबंधित चम्बल बजरी निकासी व परिवहन की रोकथाम के लिए धौलपुर शहर में आने वाले मौरोली मोड, सौ फुटा रोड, ब्रिज रोड आदि रास्तों से आने वाले रास्तों को जेसीबी से बडे बडे पत्थर रख कर इस तरह से बंद कराया गया कि जिससे चम्बल बजरी से भरे ट्रैक्टर व ट्रॉली नहीं निकल सके। इसके साथ ही इस बात का ध्यान रखा गया है कि इन रास्तों पर आवागमन करने वाले आम जन को कोई असुविधा नहीं हो लेकिन ट्रैक्टरों से रेता माफिया चम्बल बजरी परिवहन नहीं कर सके। पुलिस को ऐसी सूचना मिली है कि चम्बल नदी के इन रास्तों से बजरी भरकर ट्रैक्टर निकलते है। जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चंबल नदी से आने वाले रास्तों को बंद कर दिया गया है। जिससे चंबल नदी से बजरी का किसी प्रकार का परिवहन नही हो सके।
