ग्वालियर के मोहना थाना पुलिस ने कस्बे में हुए अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

ग्वालियर के मोहना थाना पुलिस ने कस्बे में हुए अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार | New India Times

ग्वालियर की मोहना थाना पुलिस को कस्बे में हुए अंधे कत्ल के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 19 जनवरी को सुबह कस्बे में बंद पड़े स्टोन पार्क में अजीम खान पुत्र नसारत खान की हत्या कर दी गई थी। अजीम खान की हत्या अवैध संबंधों को लेकर की गई थी। पुलिस को पता चला कि अजीम खान के उसी के मोहल्ले की शादीशुदा एक महिला से अवैध संबंध था, इसी महिला से मोहल्ले के ही शेरू उर्फ पवन शाक्य के भी अवैध संबंध पूर्व में रहे हैं।घटना वाली रात को मृतक अजीम खान के एक अंडे बेचने वाले की दुकान पर देखा गया था। इस महत्वपूर्ण सूचना पर पुलिस ने पवन शाक्य व साजिद खान उर्फ खन्ना को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो उन्होंने जुर्म करना कबूल कर लिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article