अकबरपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के कस्बा शहजादपुर स्थित पुलिस चौकी के पुलिस कर्मी जान जोखिम में डालकर जर्जर भवन में ड्यूटी करने को हैं मजबूर | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

अकबरपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के कस्बा शहजादपुर स्थित पुलिस चौकी के पुलिस कर्मी जान जोखिम में डालकर जर्जर भवन में ड्यूटी करने को हैं मजबूर | New India Times

अंबेडकर नगर जिला के अकबरपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के कस्बा शहजादपुर स्थित पुलिस चौकी का भवन काफी जर्जर हालत में है। यहां पुलिसकर्मी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी कर रहे हैं यहां छत गिरने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। यहां बरसात के दिनों में हालात और भी विकट हो जाते हैं, जगह-जगह दीवारों पर और छत में मोटी -मोटी दरारें पड़ चुकी हैं, हल्की सी भी बारिश हो तो पूरा छत टपकने लगता है, लेकिन 24 घंटे ड्यूटी देने वाले इन पुलिसकर्मियों का सुनने वाला कोई नहीं।
शहजादपुर पुलिस चौकी में तैनात पुलिसकर्मी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी कर रहे हैं। छत गिरने से कभी बड़ा हादसा हो सकता है। कई वर्षों से दो कमरों में पुलिस चौकी संचालित हो रही है। आगे के कमरे में कार्यालय व पीछे वाले कमरे में सामान सहित पलंग और रसोईया लगे हैं। दोनों ही कमरों की जर्जर हालत के बीच पुलिस के जवान ड्यूटी दे रहे हैं।

छत में दिखाई दे रहे हैं आरसीसी के तार
भवन के दोनों कमरों की छत का प्लास्टर गिर चुका है, सबसे ज्यादा पीछे वाले कमरे के हालात बुरी है इसमें तारों का जाल बाहर निकल आया है, कुछ तार तो टूटकर नीचे लटक रहे हैं। छत का एक खंभा पूरी तरह जर्जर हो चुका है। बाहर वाले कमरे में छत की आरसीसी के तार पूरी तरह बाहर निकल आए हैं। प्लास्टर गिरता ही रहता है। इस संबंध में पुलिस कर्मियों से पूछा गया तो वह अपना सिर नीचे कर लिए।
बरसात के दिनों में तो दोनों कमरों की छतों से पानी टपकता रहता है। कुर्सी के सामने टेबल पर भी पानी टपकता रहता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article