तारिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT;
रायसेन शहर के कई वार्डो में स्वच्छ भारत अभियान में नगर पालिका प्रशासन द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। कई जगह शहर में कचरों का ढेर लगा रहता है जिससे शासन-प्रशासन के दावों की पोल खुल कर सामने आ रही है।
भारत के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जहां स्वच्छ भारत की बात करते हैं, वहीं रायसेन नगर पालिका अध्यक्ष जमना सेन स्वच्छ रायसेन के सपने देखते हैं और अपील करते हैं कि रायसेन के लोग शहर को स्वच्छ एवं सुनदर बनायें। वहीं वार्ड नं 6 की हालत यह है कि जगह जगह कचरे एवं गंदगी से वार्ड के लोग परेशान हैं। इस गंदगी की वजह से वार्ड में मच्छरों का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि वार्ड के बच्चे बीमार हो रहे हैं और खुल के सांस तक नहीं ले पा रहे हैं। इस वार्ड की ओर न तो कांग्रेस के पति पार्षद बबलू लोहट का ध्यान है और न नगर पालिका अध्यक्ष जमना सेन का। इस वार्ड में शासकीय स्कूल भी हैं और स्कूल के सामने ही कचरे का ढेर लगा रहता है। नगर पालिका ने स्कूल के सामने का न तो कभी कूड़ा हटवाया न मछरों को खत्म करने की कीटनाशक दावा का छिड़काव करवाया। क्या नगर पालिका अध्यक्ष इस ओर भी ध्यान देंगे?
