जब हमारे बच्चें सुरक्षित होंगे तभी हमारा भविष्य सुरक्षित होगा: श्रीप्रकाश सिंह निमराजे, सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता हेतु निकाली गई रैली | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:जब हमारे बच्चें सुरक्षित होंगे तभी हमारा भविष्य सुरक्षित होगा: श्रीप्रकाश सिंह निमराजे, सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता हेतु निकाली गई रैली | New India Times

फोर्ट ग्वालियर इंटरनेशनल स्कूल आनन्द नगर बहोड़ापुर ग्वालियर द्वारा सडक सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत यातायात के प्रति जागरूकता लाने के लिए वाहन रैली एवं फिट इंडिया प्रोग्राम अंतर्गत साईकल रैली निकाली गई जिसमें विद्यालय के विद्यार्थी, पालकगण एवं स्टाफ के साथ बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर सर्वप्रथम एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत शरीक हुसैन, शिवानी वर्मा, निशा तोमर, वर्षा शर्मा, स्वेता लिखर, कीर्ति कदम, अंजली राजपूत आदि ने किया।
कार्यक्रम के विशेष अतिथि डॉ. पुरुषोत्तम अर्गल ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को यातायात के नियमों से अवगत कराया एवं सड़क पर कैसे सुरक्षित चला जावे एवं वाहन किस प्रकार से चलाये जाएं आदि की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा की वर्तमान में आवश्यकता व दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए संस्था का सड़क सुरक्षा से जुड़ने तथा इसके रेसपोन्स को देखते हुए इसे आगे व्यापक स्तर पर परिवहन विभाग, प्रशासन से मिलकर कार्य करने की इच्छा जताई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीप्रकाश सिंह निमराजे अध्यक्ष, गोपाल किरन समाज सेवी संस्था ग्वालियर
ने अपने उद्बोधन में कहा की सभी शिक्षण संस्थाएं अपने विद्यालय में सप्ताह में एक कालखण्ड यातायात संबंधी शिक्षा का आवश्यक रूप से लगायें ताकि बच्चों को यातायात संबंधी जानकारी प्राप्त हो सके। जब हमारे बच्चे सुरक्षित होंगे तभी हमारा भविष्य सुरक्षित होगा। लेन ड्राईविंग, स्पीड फिनोमेना, सड़क पर किया करें और क्या न करें, सड़क की मूक भाषा, ट्रैफिक रेगुलेशन के 40 नियमों, नवीन अपराध एवं शास्तियों पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा की वर्तमान में आवश्यकता व दुर्घटनाओं में कमी लाने के प्रशिक्षण को आवश्यक बताया। यह बात गोपाल किरन समाज सेवी संस्था ग्वालियर एवं जिला बाल अधिकार मंच द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह पर आयोजित कार्यक्रम में कही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री मुख्तार हुसैन (रिटायर्ड SBI) ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति बधाई की पात्र है जो समय समय पर अभिनव प्रयास करते रहते हैं।
यातायात सुरक्षा सप्ताह के साथ फिट इंडिया अंतर्गत आओ जरा सेहत बनाएं सब मिलकर साथ पैदल चलाएं अंतर्गत भी रैली का का आयोजन भी किया गया ।रैली से पहले संगोष्ठी आयोजित हुआ।

रैली को स्कूल फोरम के अध्यक्ष ने रवाना किया गया जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी, पालक गण, गणमान्य नागरिक, विद्यालय की महिला शिक्षिका भी सम्मिलित हुए। उपयोगी सामग्री की सड़क सुरक्षा पॉकेट बुक भी वितरित की गई। निशा तोमर, कीर्ति कदम ने अपने विचार व्यक्त किये।
अन्त में शिवानी वर्मा ने सभी अतिथियों एवं अग्रदूतों का आभार व्यक्त किया तथा सभी से इस सड़क सुरक्षा अग्रदूत लिखा ब्रांडेड हेल्मेट को अनिवार्य रूप से पहनने की अपील की। सभी दो पहिया वाहनों और चार पहिया वाहनों के चालकों को रोक कर गुलाब का फूल देकर सिग्नल की जानकारी दी और दो पहिया वाहनों के चालकों को हेल्मेट लगाने की सलाह दी और चार पहिया वाहनों के चालकों को सीट बेल्ट बांधने की सलाह दी ताकि वह अपनी सुरक्षा कर सकें।
कार्यक्रम का सफल संचालन वर्षा शर्मा उप प्राचार्य ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version