संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला विवाहिता का शव | New India Times

संदीप तिवारी, ब्यूरो चीफ, पन्ना (मप्र), NIT:संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला विवाहिता का शव | New India Times

शाहनगर थाना अन्तर्गत ग्राम पटपरी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवविवाहित आशा रानी चौधरी का शव फांसी के फंदे मे झूलता हुआ मिला है।

शाहनगर पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पटवारी का चौकीदार सुग्रीव कोटवार से दिनांक 18/1/20 शाम को सूचना प्राप्त हुई कि चौधरी समाज की बहु आशा रानी पति विनोद चौधरी उम्र 25 वर्ष निवासी पटपरी का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ है। सूचना पर शाहनगर पुलिस ने पटपरी गांव पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया और पूछ-ताछ की। यह घटना शाम लगभग 6 बजे का होना बताया गया। रात्रि हो जाने के कारण पुलिस ने कमरे को शील कर दिया गया और आज दिनांक 19/1/20 को पुनः घटना स्थल पहुंच कर मौक़े मुआयना किया जिसमें नव विवाहित अज्ञात कारणों से कमरे के सीलिंग फ़ैन से कपड़े का फंदे बना कर लटका हुई थी। घटनास्थल पर एक कुर्सी के ऊपर पानी की स्टील की टंकी रखी हुई पाई गई, धटना संदिग्ध परिस्थिति होने के चलते शाहनगर पुलिस ने घटनास्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। घटना स्थल की फोटो ग्राफी कराते हुए पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए शाहनगर लेकर जाया गया। पोस्टमार्टम कराने के उपरांत शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। शाहनगर पुलिस मर्ग क्रमांक 25/20 कायम कर मामले की विवेचना कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version