दिल्ली की तर्ज़ पर भोपाल का भारत टाकीज़ चौराहा बना शाहीन बाग | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

दिल्ली की तर्ज़ पर भोपाल का भारत टाकीज़ चौराहा बना शाहीन बाग | New India Times

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी को लेकर पूरे देश में इस वक़्त ज़बर्दस्त विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। भारत की जनता इस समय न रोजगार माँग रही है न मंदिर-मस्ज़िद की चाह में है और न शिक्षा न बेहतर इलाज माँग कर रही है बस इस समय भारत की जनता भारत में रहने का अधिकार माँग रही है जो उसका हक है लेकिन मोदी सरकार ने इतना ख़ौफ़ज़दा कानून बना दिया है कि लोग अपनी नींदें हराम किए हुऐ सड़कों पर हैं। जिसका सबसे ज्यादा असर दिल्ली के शाहीन बाग में देखा जा सकता है। यहां पर नागरिकता संसोधन कानून को लेकर पिछले एक महीने से महिलाएं धरने पर हैं।

दिल्ली की तर्ज़ पर भोपाल का भारत टाकीज़ चौराहा बना शाहीन बाग | New India Times

कुछ ऐसा ही नज़ारा मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से भी सामने आ रहा। जहां भोपाल के भारत टॉकीज चौराहे पर बीती रात से टेंट लगाकर लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से एनआरसी एवं सीएए जैसे काले कानून का विरोध करते देखे जा सकते हैं। कड़कड़ाती ठंड में लोग रात भर टेंट लगाए विरोध प्रदर्शन में मौजूद रहे। इस विरोध में हज़ारों की संख्या लोगों की उपस्थिति देखी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version