दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के चुनाव में थपलियाल अध्यक्ष, के.पी. मलिक महासचिव व नरेश गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्वाचित | New India Times

अंकित तिवारी, नई दिल्ली, NIT:

दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के चुनाव में थपलियाल अध्यक्ष, के.पी. मलिक महासचिव व नरेश गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्वाचित | New India Times

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया से सम्बद्ध दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के चुनाव में खेल टुडे के संपादक राकेश थपलियाल को अध्यक्ष, दैनिक भास्कर के राजनीतिक संपादक के.पी. मलिक को ‘महासचिव’ और राष्ट्रीय समाचार के सम्पादक नरेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया है जबकि उपाध्यक्ष पद पर ऊषा पाहवा, ज्ञानेंद्र सिंह, सुजान सिंह और पंकज कुमार यादव को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।

दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के चुनाव में थपलियाल अध्यक्ष, के.पी. मलिक महासचिव व नरेश गुप्ता कोषाध्यक्ष निर्वाचित | New India Times

दिल्ली जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी रास बिहारी ने नामांकन वापसी के बाद सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव की घोषणा की। सचिव पद पर हीरेंद्र राठौर, रणवीर सिंह और जी एन शर्मा चुने गए हैं।

कार्यकारिणी सदस्य के लिए आनन्द राणा, अशोक किंकर, फजले गुफरान, नफे राम यादव, अशोक बर्थवाल, संजय गुप्ता, सुनील बाल्यान, सुभाष चंद्र, राहुल कौशिक, अंजलि भाटिया, राजेश कुमार भसीन, प्रोबीर कुमार दत्ता, मनोज कुमार दीक्षित, दीप्ती अंगरिश और अमित कुमार को चुना गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version