स्कॉलरशिप डाटा गड़बड़ी को लेकर डीएलएड प्रशिक्षुओं का प्रदर्शन | New India Times

हाशिम अंसारी, ब्यूरो चीफ, सीतापुर (यूपी), NIT:

स्कॉलरशिप डाटा गड़बड़ी को लेकर डीएलएड प्रशिक्षुओं का प्रदर्शन | New India Times

तीसरे सेमेस्टर में स्कॉलरशिप डाटा की गड़बड़ी को लेकर डीएलएड प्रशिक्षु विकास भवन पहुंचे और उन्होंने समाज कल्याण विभाग को इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए शीघ्र समाधान की मांग की। डीएलएड प्रशिक्षुओं ने शनिवार को विकास भवन के सामने प्रदर्शन किया। तृतीय सेमेस्टर में स्कॉलरशिप का ऑनलाइन डाटा में गड़बड़ी बताई जा रही है।स्कॉलरशिप डाटा गड़बड़ी को लेकर डीएलएड प्रशिक्षुओं का प्रदर्शन | New India Times

प्रशिक्षुओं का मानना है कि इसमें समाज कल्याण विभाग उनको यह स्पष्ट नहीं कर रहा है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से हमारी समस्या का समाधान नियत समय में करना चाहिए ताकि हम सब की पढ़ाई बाधित न हो। इस मौके पर डायट खैराबाद के प्रशिक्षु लवकुश यादव ने बताया कि हम तब तक लड़ेंगे जब तक हमारी समस्या का निराकरण नहीं हो किया जाएगा। इस दौरान अनुपम वर्मा, शुभलेश, आलोक यादव, सुमित पटेल, अनुज सिंह आदि उपस्थित रहे।

By nit

Exit mobile version