पुलिस थाना में चोरी करने वाला शातिर चोर हुआ गिरफ्तार, कृष्णा नदी में फेंक दिया था चोरी का माल | New India Times

साबिर खान/अमीन शाह, कोल्हापुर/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

पुलिस थाना में चोरी करने वाला शातिर चोर हुआ गिरफ्तार, कृष्णा नदी में फेंक दिया था चोरी का माल | New India Times

लगभग आठ दिन पूर्व कोल्हापूर के जयसिंगपुर पुलिस थाने को चोरों ने निशाना बनाते हुए चोरों ने 185 मोबाइल और नगदी रुपये चुरा ले गये थे। इस घटना के बाद पूरे राज्य के पुलिस में हड़कंप मच गया था और पुलिस हर तरफ इन शातिर चोरों की सरगरमी से तलाश कर रही थी और आखीरकर आज आठ दिनों बाद पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार करने का दावा किया है लेकिन अब तक चोरी का माल बरामद नहीं हो पाया है। बताया गया है कि चोरी करने के बाद चोर ने माल कृष्णा नदी में फेंक दिया था जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। गिरफ्तार शातिर चोर का नाम रघुनाथ कदम है जो जयसिंगपुर में ही रहेता है। चार महीने पूर्व ही उसने एक बैंक में चोरी की थी इस घटना में पहले चोर नहीं मिल रहा था तो अब चोरी का माल नहीं मिल रहा है, आखिर यहां की पुलिस को क्या हो गया है जो अपने ही पुलिस थाने में चोरी होने के बाद आठ दिनों तक चोर का पता नहीं लगा पाई और अब चोरी का माल भी ढ़ूंढ़ नहीं पा रही है। इस बात को लेकर लोगों में चर्चाओं की बाजार गर्म है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version