बेरोजगारों से रेल्वे में नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का बजरिया पुलिस ने किया भंडाफोड़ | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

बेरोजगारों से रेल्वे में नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का बजरिया पुलिस ने किया भंडाफोड़ | New India Times

भोपाल के बजरिया पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश करने में कामियाबी हासिल की है जो बेरोजगार युवकों को रेल्वे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का शिकार बना रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी स्टेशन बजरिया सुधेश तिवारी को सूचना प्राप्त हुई कि कुछ लड़के ठगी का शिकार हुए हैं जिसमें कुछ बजरिया क्षेत्र के भी हैं जिनका पता कर उनसे बातचीत की गई तो उन्होंने पूरी स्थिति बताई। पुलिस द्वारा निडर होकर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही का आश्वासन प्राप्त करने के बाद दिंनाक 14.01.2020 को फरियादी गोपाल सिंह ठाकुर नि0 कृष्णा नगर स्टेशन बजरिया भोपाल द्वारा थाने में आकर आरोपी सुधीर दोहरे एवं उसके साथी राजेश दौहरे, नि0 नेहरू नगर , संतोष गुहा, नि0 खंजाची बाग, अमित उर्फ पिंटू, नि0 राजेन्द्र नगर , संतोष हलवाई नि0 द्वारका नगर, माणिक माठे नि0 मुम्बई, दिलीप नि0 द्वारका नगर व अन्य साथियों के साथ मिलकर रेल्वे में नौकरी लगाने के नाम पर झांसा देकर 12 लाख 50 हजार रूपये लेकर ठगी करने की रिपोर्ट की। रिपोर्ट पर प्रकरण क्र 19/20 धारा 420, 467, 468, 471 भादवि का प्रकरण थाना स्टेशन बजरिया में पंजीबध्द किया गया।

बेरोजगारों से रेल्वे में नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का बजरिया पुलिस ने किया भंडाफोड़ | New India Times

पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी एवं पूछताछ प्रकरण पंजीबध्द होने के पश्चात थाना स्टेशन बजरिया पुलिस द्वारा आरोपी सुधीर दोहरे की तलाश की गई तब विशेष सूत्रों से पता चला कि सुधीर दोहरे अपने निवास से 80 फिट रोड की तरफ अपनी एक्सयूबी 500 क्र जीजे 01 आरडब्ल्यू 5020 ग्रे रंग से कहीं जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर एक्सयूबी से जाते हुए राजेश दोहरे एवं सुधीर दोहरे को पकड़ा जो हाथ में कुछ रेल्वे भर्ती के लिफाफे लिये था। रेल्वे के फार्म, रेल्वे में भर्ती के संबध में अन्य दस्तावेज, प्रिंटर लेपटॉप, सीले स्वयं के घर अवन्तिका कालोनी गुफा मंदिर रोड लालघाटी घर पर होना बताया। आरोपी को लेकर तत्काल आरोपी के घर पहुचे जहां रेल्वे में रेल्वे भर्ती के दस्तावेज, आवेदन पत्र, पोस्टल आर्डर, भर्ती, सूचना, चरित्र सत्यापन, मेडिकल प्रमाण पत्र संबधित जिले के लिये वेरिफिकेशन पत्र व अन्य प्रपत्र जिनकी संख्या करीब 20 हजार होगी बरामद किये। आरोपी से विस्तृत पूछताछ की गई जिसने अपना जुर्म स्वीकार किया व बताया कि वर्ष 1997 में पुलिस में नौकरी करता था तथा इसी प्रकार की ठगी करने के कारण वर्ष 2009 में नौकरी से वर्खास्त कर दिया था। इसके बाद अपने साथियों के साथ मिलकर बेरोजगारों को नौकरी देने के नाम पर लगातार ठगी कर रहा था। रेल्वे में टिकट कलेक्टर बनाने के नाम पर 15 लाख रूपये व अस्सिटेंट स्टेशन मास्टर बनाने के नाम पर करीब 25 लाख रूपये की ठगी करता था। आधा पैसा पहले व आधा पैसा ज्वाइंनिंग के बाद लेता था। इसमें इसके साथी भी शामिल थे जो कि इस कार्य में उसकी सहायता करते थे। ठगी के पैसों का बजरिया क्षेत्र का सूचिबध्द गुण्डा अमित उर्फ पिंटू मारकेण्य जिस पर करीब दो दर्जन प्रकरण पंजीबध्द हैं जो अर्जित धन को अधिक दर पर ब्याज पर बांट कर वसूली करता था। इस गैंग के द्वारा करीब 90 से 100 करोड़ रूपये की वसूली की गई जिससे आरोपियों के द्वारा स्वयं के नाम से, पत्नि के नाम पर व रिश्तेदारो के नाम पर संपत्तियां खरीदी गईं एवं लक्जरी गाडियां खरीदी गई हैं जिसकी प्रथक से जांच की जावेगी। आरोपी द्वारा बेरोजगारों को चिन्हित कर उनसे पोस्टल आर्डर भरवाना, प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका भरवाना, रोल नम्बर इश्यू करना, रेल्वे के ज्वाईनिंग फार्म भरवाना, रेल्वे हास्पिटल से मेडिकल भरना, जिला कलेक्टर के माध्यम से थानो में वेरिफिकेशन कराना, सेवा पुस्तिका भरना, चयन लिस्ट जारी करना, ट्रेनिंग के पत्र जारी करना, ट्रेनिंग के लिये भुसावल भेजना, रेल्वे के परिचय पत्र जारी करना, राजेश दोहरे के अकांउट के माध्यम से अभ्यर्थी के खातों में सैलरी भेजने का कार्य बखूबी किया जाता था। जब सैलरी मिलना बंद हो गई तो आवेदक गोपाल सिंह ठाकुर को शक हुआ और पैसे वापसी के लिये दबाब बनाया। फरियादी के अतिरिक्त भी अन्य अभ्यर्थियों द्वारा पैसे वापसी हेतु दबाब बनाया जाता था तब आरोपी द्वारा पूर्व में कोरे स्टाम्प पर धोखाधड़ी से कराये गये हस्ताक्षर पर स्वयं के पैसे वापस देने के संबध में प्रिंट कर दिया जाता था एवं भुसावल एवं अन्य स्थान की पुलिस द्वारा लड़कों को पकड़वा कर उनकी जिंदगी बर्बाद की जाने की धमकी दी जाती थी और रिपोर्ट न करने के लिए दबाब डाला जाता था जिससे भयभीत होकर अभ्यर्थी रिपोर्ट करने से डरते थे।

सराहनीय कार्य

थाना स्टेशन बजरिया की टीम में मुख्यतः थाना प्रभारी सुधेश तिवारी के अतिरिक्त, सउनि साबिर खान, प्रआर कमलेश, आर0 लक्ष्मण तोमर, आर. मनोज शिवडे , आर राधेश्याम ,आर. जावेद, आर किशोर परतेती, आर0 विनिता धाकड का सराहयनीय कार्य रहा है। उपरोक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियो द्वारा काफी सराहना की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version