कांग्रसियों ने गरीबों को बांटे कम्बल | New India Times

सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ, रायबरेली (यूपी), NIT:

कांग्रसियों ने गरीबों को बांटे कम्बल | New India Times

मंगलवार 14 जनवरी को खीरों कांग्रेस कार्यालय में रायबरेली की जनप्रिय सासंद सोनिया गांधी द्वारा भेजे गए कम्बलों का वितरण यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष नीरज मिश्र “उन्नतिखेड़ा” के कर कमलों द्वारा किया गया।

नीरज मिश्र द्वारा कम्बल वितरण के पश्चात लोगों के संबोधन में कहा गया कि हमारी सांसद महोदया हर गरीब, निराश्रित, असहाय, दलितों की शुभचिंतक हैं, वह प्रति वर्ष ठंढ़ से बचने के लिए कम्बल व अग्नि पीड़तों को खाद्य सामग्री कपड़ों सहित अन्य जरूरत की किट उपलब्ध कराती हैं। बिजली, पानी, शिक्षा, सड़क सुरक्षा हमारी सोनिया गांधी जी की प्राथमिकता है।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रामबहादुर गुप्ता, प्रभारी बंसराज सिंह, अजीत जायसवाल, न्यायपंचायत अध्यक्षों में अनुज शुक्ल, बिपिन चौधरी, राजा दीक्षित, महेश चौधरी, मनोज सिंह, श्याम मिश्र सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version