राष्ट्रीय हिंगलाज सेना मध्यप्रदेश के पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से की मुलाकात | New India Times

पीयूष मिश्रा, ब्यूरो चीफ, सिवनी (मप्र), NIT:

राष्ट्रीय हिंगलाज सेना मध्यप्रदेश के पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से की मुलाकात | New India Times

जगतगुरु शंकराचार्य महाराज श्री की उपास्थिति में सकलघाट में नर्मदा महाउत्सव का आयेजन के दौरान पधारे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मीमणि दीदी के समक्ष प्रदेश संगठन मंत्री संजय तिवारी ने राजा साहब (दिग्विजय सिंह) से निवेदन किया कि पूज्य गुरुदेव की जन्मभूमि सिवनी में शंकराचार्य जी महाराज श्री के नाम से एक बड़ी योजना हिंगलाज सेना द्वारा प्रस्तावित है जिसमें गुरुभाई राजा साहब (दिग्विजय सिंह) से मदद की अपेक्षा है जिसमें राजा साहब ने गुरुदेव की जन्मभूमि सिवनी में सनातन धर्म के लिए संस्थापित हिंगलाज सेना की हर संभव मदद करने का विश्वास दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव श्रीराम बघेल, जिला संयोजक राजूलाल पटेल, प्रदेश मीडिया प्रभारी पीयूष मिश्रा, वैदिक ब्राह्मण परिषद मप्र उपाध्यक्ष पवन शुक्ला व सर्ववर्गीय ब्राह्मण समाज बरघाट के पूर्व अध्यक्ष राजेश उपाध्याय सम्लित रहे। पूज्य गुरुदेव के गुरु आदिशनराचार्य के गुरु गोविंदनाथ की गुफा इसी सकलघाट में स्थित है जहाँ नर्मदा महाउत्सव का आयेजन किया जा रहा। जगतगुरु शंकराचार्य ने अपील की सकलघाट जो पवित्र पावनी नर्मदा के तट पर होने व गुरु गोविंदाचार्य की गुफा होने के कारण इसे एक सनातन धर्म का तीर्थ बनाया जावे। इस स्थान के आस पास के वनों का संरक्षण स्वम् गुरुदेव अनेक वर्षों से करते आ रहे है। आज नर्मदा महोसव के दौरान शासन प्रशासन के अनेक वरिष्ठ जनो ने इस पवित्र स्थल की महिमा का वर्णन गुरुदेव की वाणी सुनकर अपने आप को धन्य माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version