हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी APOLLO MUNICH द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन, उत्कृष्ट कार्य के लिए मथुरा के दीक्षित इंश्योरेंस सर्विसेज को मिला बेस्ट एसोसिएट अवार्ड | New India Times

साबिर खान, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी APOLLO MUNICH द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन, उत्कृष्ट कार्य के लिए मथुरा के दीक्षित इंश्योरेंस सर्विसेज को मिला बेस्ट एसोसिएट अवार्ड | New India Times

देश की सबसे बड़ी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी APOLLO MUNICH द्वारा रंगारंग कार्यक्रम होटल विंगस्टन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पलवल, फिरोजाबाद, मथुरा से 900 हेल्थ इंश्योरेंस एडवाइजर में से 100 हेल्थ एडवाइजर को ही सेलेक्ट किया गया था। मथुरा से दीक्षित इंश्योरेंस सर्विसेज को भी बेस्ट एसोसिएट के लिए अवार्ड दिया गया। इस अवार्ड के लिए दीक्षित इंश्योरेंस सर्विसेज के प्रबंधक विनोद दीक्षित को जोनल सेल्स मैनेजर राजकुमार चेतन ने उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी APOLLO MUNICH द्वारा रंगारंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन, उत्कृष्ट कार्य के लिए मथुरा के दीक्षित इंश्योरेंस सर्विसेज को मिला बेस्ट एसोसिएट अवार्ड | New India Times

प्रबंधक विनोद दीक्षित ने कहा कि यह अवार्ड हमारे कस्टमर को समर्पित है जो उन्होंने अपना विश्वास लगातार वर्षों से बनाए रखा है, हमारा यही प्रयास है कि हम लोग दिनो दिन अपने ग्राहकों के लिए बेहतर सेवा प्रदान करते रहें। हेल्थ इंश्योरेंस भी समाज के लिए कितना जरूरी है यह एक आदमी गंभीर बीमार होने के बाद बता सकता है। उसकी सारी जमा पूंजी के साथ मकान दुकान गहने बिक जाते हैं इसलिए हम सभी लोगों को अपने आसपास के लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस के लिए जागरूक करना चाहिए। इससे बड़ी समाज सेवा कोई नहीं है।

जोनल सेल्स मैनेजर राजकुमार चेतन ने बताया कि बीमारी के कारण हमारे देश में हर साल 2500000 परिवार गरीबी रेखा के नीचे आ जाते हैं। बीमारियों को कोई रोक नहीं सकता लेकिन हेल्थ इंश्योरेंस खरीद कर अपने परिवार को सुरक्षा जरूर दे सकते हैं।

कार्यक्रम का संचालन एरिया मैनेजर मोहित अग्रवाल द्वारा किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेल्स मैनेजर रक्ष पाल सिंह, चरण सिंह। आशीष दीक्षित, अतुल कुमार, पीयूष बंसल, वीरेंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार सारस्वत आदि उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version