फराज अंसारी, बहराइच ( यूपी ), NIT; बहराइच के कतर्नियाघाट वन प्रभाग में बाघों की गणना 20 अप्रैल से  | New India Times​बहराइच के कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार अन्तर्गत वर्ष 2017 में कैमरा ट्रैप के माध्यम से बाघों की गणना का कार्य 20 अप्रैल 2017 से प्रारम्भ होगा। बाघों की गणना के लिए ईको पर्यटन परिसर ककरहा में मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड डायरेक्टर दुधवा टाइगर रिज़र्व सुनील चैधरी की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में डब्लू.डब्लू.एफ. के विषय विशेषज्ञों आशीष विष्टा व रोहित रवि ने वन कर्मियों को कैमरा ट्रैपिंग के सम्बन्ध में तकनीकी जानकारी प्रदान की। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कतर्नियाघाट वन्य प्रभाग के सभी वन रक्षकों व वन्य जीव रक्षकों को कैमरा संचालन का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। बहराइच के कतर्नियाघाट वन प्रभाग में बाघों की गणना 20 अप्रैल से  | New India Times​प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य वन संरक्षक एवं फील्ड डायरेक्टर दुधवा टाइगर रिज़र्व सुनील चैधरी ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे वन कर्मियों का आहवान्ह किया पूरी संजीदगी के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करें, यदि कोई बात समय में आयी हो तो उसके बारें में विषय विशेषज्ञों से पुनः जानकारी प्राप्त करें। श्री चैधरी ने वन क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया कि बाघ की गणना के समय जंगल में अवैध घुसपैठ पर सतर्क दृष्टि रखें। वर्तमान में अग्निकाल को देखते हुए फील्ड डायरेक्टर से सभी वनाधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जंगल के भ्रमण के समय पूरी चैकसी बरतें ताकि जंगल को आग से सुरक्षित रखा जा सके। प्रभागीय वनाधिकारी कतर्नियाघाट ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि प्रभाग अन्तर्गत कैमरा लगाये जाने के लिए 120 स्थानों का चिन्हाॅकन किया गया है। श्री सिंह ने सभी वन क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया कि डब्लू.डब्लू.एफ. के विशेषज्ञों के सुपरविज़न में सघन बाघ बहुलता वाले क्षेत्रों में कैमरा स्टेशन बनाये जायें। प्रभागीय वनाधिकारी ने यह भी बताया कि कैमरों की सुरक्षा के लिए सीमा सुरक्षा बल व पुलिस विभाग का भी सहयोग प्राप्त किया जायेगा। उन्होंने सभी वन क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिया कि तद्नुसार कैमरों की सुरक्षा के लिए वन क्षेत्र अन्तर्गत एसएसबी व पुलिस विभाग के अधिकारियों से सहयोग प्राप्त किया जाय। इस अवसर पर एस.डी.ओ गिरिजापुरी पी.एन. राय व मोतीपुर के अहिरवार, तराई आर्क लैण्डस्केप डब्लू.डब्लू.एफ. के को-आर्डिनेटर डा. मुदित गुप्ता व वरिष्ठ परियोजना अधिकारी दबीर हसन, वन क्षेत्राधिकारी कतर्नियाघाट आर.के.पी. सिंह, ककरहा के विकास अस्थाना, सुजौली के सतीश कुमार श्रीवास्वत सहित अन्य सम्बन्धित वनाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।  

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version