झोंपड़ी में अचानक लगी आग से घरेलू सामान जलकर राख | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर-खीरी (यूपी), NIT:

झोंपड़ी में अचानक लगी आग से घरेलू सामान जलकर राख | New India Times

तहसील गोला क्षेत्र के निकटवर्ती गांव कपरहा के मजरा तेन्दुआ मे अचानक आज सुबह आग लगने से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटेलाल मौर्य पुत्र शम्भु दयाल मौर्य जो कि लगभग डेढ महीने पहले गांव से निकल कर सड़क के किनारे अपनी जमीन पर पुआल की झोंपड़ी बना कर रह रहा था। 11 जनवरी की अल सुबह लगभग पांच बजे घर के सभी लोग सोयें हुये थे कि अचानक झोपड़ी मे आग लग गई और देखते ही देखते घर का सारा सामान गदा, रजाई, तकिया, चारपाई, आटा, चावल, गेहू, दाल जल कर राख हो गया। पास ही रह रहे जयराम, विक्रम, मेवालाल, बनवारी भाग कर आये और आग को बुझाया तब तक घर का सारा सामान व झोपड़ी जल कर राख हो चुकी थी।

झोंपड़ी में अचानक लगी आग से घरेलू सामान जलकर राख | New India Times

जब आग लगने की सूचना ग्राम प्रधान नीरज शुक्ल को लगी तो वह मौके पर पहुंच कर मौके का मुआयना किया। वहीं क्षत्रिय लेखपाल व सक्षम अधिकारियों को अबगत करा कर सरकारी मदद दिलाये जाने की बात कही। फिल्हाल अग्नि पीड़ित खुले आसमान के नीचे गुज़र बसर करनें को मजबूर हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version