जिला अस्पताल पर विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 10 दिनों से एंबुलेंस कर्मचारी कर रहे हैं विरोध-प्रदर्शन | New India Times

गणेश मौर्य, ब्यूरो चीफ, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:

जिला अस्पताल पर विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 10 दिनों से एंबुलेंस कर्मचारी कर रहे हैं विरोध-प्रदर्शन | New India Times

नवंबर-दिसंबर माह का वेतन ना मिलने और 25 सितंबर 2019 को प्रदेश कमेटी और कंपनी के मध्य श्रम विभाग में हुए वितरित समझौते का उल्लंघन किए जाने तथा प्रदेश कमेटी जीवन दायिनी स्वास्थ्य विभाग 108, 102 और ए एल एस एंबुलेंस कर्मचारी संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर गत 1 जनवरी 2020 से लगातार दसवें दिन भी जिला मुख्यालय अंबेडकर नगर में कार्यरत लगभग 220 एंबुलेंस कर्मियों का काली पट्टी बांधकर प्रतीकात्मक विरोध जारी है। विरोध प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन 15 जनवरी 2020 तक लगातार जारी रहेगा और यदि उपरोक्त तिथि तक कंपनी दौरा वेतन नहीं दिया जाता है तो मजबूरन 15 जनवरी 2020 के बाद एंबुलेंस कर्मी कार्य बहिष्कार के लिए बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी मेसर्स जी वी के ई एम आर आई उत्तर प्रदेश प्राइवेट लिमिटेड और उत्तर प्रदेश सरकार की होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version