साबिर खान/विनोद दीक्षित, मथुरा/लखनऊ (यूपी), NIT:

मथुरा परिवहन विभाग के द्वारा एआरटीओ प्रवर्तन मनोज मिश्रा की अध्यक्षता में आज एक बैठक कृष्णा विहार मथुरा पर आयोजित की गई। बैठक का संचालन मनीष दयाल के द्वारा किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए मनोज मिश्रा ने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग द्वारा 11 जनवरी से 17 जनवरी 2020 तक सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसका शुभारंभ कल 11 जनवरी सुबह 10:00 बजे से संस्कार पब्लिक स्कूल इंडस्ट्रियल एरिया मथुरा से किया जाएगा। इस सप्ताह में अनेक प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिससे लोगों में जागरूकता लाई जा सके। बैठक में ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित, संस्कार पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती श्वेता शर्मा, दीपक वर्मा, लोकेंद्र चौधरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
